सैमसंग आने वाले समय में Galaxy डिवाइसेज़ को और अधिक स्मार्ट, पर्सनलाइज़्ड और AI-इंटीग्रेटेड बनाने की दिशा में काम कर रहा है। कंपनी का फोकस AI-पावर्ड स्मार्टफोन और वियरेबल्स को ऐसे फीचर्स से लैस करने पर है जो यूज़र्स की हेल्थ, फिटनेस और डिजिटल लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकें। भविष्य में Galaxy सीरीज़ में जनरेटिव AI, स्मार्ट हेल्थ ट्रैकिंग, लाइव ट्रांसलेशन, और बेस्पोक यूआई एक्सपीरियंस जैसे अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी शामिल किए जाने की उम्मीद है, जिससे सैमसंग उपयोगकर्ताओं को एक और भी ज्यादा इंटेलिजेंट और इंटरएक्टिव डिवाइस इकोसिस्टम दे सके।
Samsung Galaxy Watch 8 भारत में लॉन्च, पहली बार स्मार्टवॉच में मिला खास फीचर
9 जुलाई 2025 को सैमसंग भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज़ को लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज़ में One UI 8 Watch, Google Gemini AI, और Now Bar जैसे फीचर्स मिलेगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Updated On:
Jul 10, 2025 | 03:17 PM
Galaxy Watch 8 में क्या है खास। (सौ. samsung)
9 जुलाई 2025 को सैमसंग ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच सीरीज़ — Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Classic को लॉन्च कर दिया है। इस नई सीरीज़ में One UI 8 Watch, Google Gemini AI, और Now Bar जैसे फीचर्स मिलते हैं। खास बात यह है कि Watch 8 Classic में लोकप्रिय रोटेटिंग बेज़ल की वापसी हुई है।
डिजाइन और डिस्प्ले वैरिएंट
Galaxy Watch 8 दो साइज में उपलब्ध है:
- 40mm (ग्रेफाइट, सिल्वर) – 1.34-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 3,000 निट्स ब्राइटनेस
- 44mm (ग्रेफाइट, सिल्वर) – 1.47-इंच Super AMOLED डिस्प्ले, 3,000 निट्स ब्राइटनेस
- Galaxy Watch 8 Classic सिर्फ 46mm वैरिएंट में आता है और ब्लैक व व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।
बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो:
- Watch 8 (40mm): 325mAh
- Watch 8 (44mm): 435mAh
- Watch 8 Classic: 445mAh
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
सभी वॉचेज़ में नया 3nm Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Flipkart Summer Sale में मचा बवाल, iPhone 17 हुआ सस्ता, Smart TV-Laptop पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Google का नया Fitbit Air लॉन्च, बिना स्क्रीन वाला ये AI Fitness Tracker मचा सकता है धूम
YouTube Users के लिए बड़ी राहत, अब बंद होगी Shorts की एंडलेस स्क्रॉलिंग
अब प्राइवेट नहीं रहेंगी आपकी Chats, Meta ने हटाया बड़ा सिक्योरिटी फीचर, बढ़ सकता है खतरा
- Watch 8: 2GB RAM + 32GB स्टोरेज
- Watch 8 Classic: 2GB RAM + 64GB स्टोरेज
- ये वॉचेज़ Wear OS 6 पर काम करती हैं।
हेल्थ और फिटनेस फीचर्स में बड़ा अपग्रेड
Galaxy Watch 8 सीरीज़ में BioActive Sensor दिया गया है जो स्लीप एनालिसिस, स्लीप एपनिया डिटेक्शन और सर्केडियन रिद्म गाइडेंस जैसे फीचर्स से लैस है।
- Vascular Load स्लीप के दौरान वेस्कुलर सिस्टम पर पड़ रहे तनाव को मापता है।
- पहली बार किसी स्मार्टवॉच में Antioxidant Index दिया गया है, जिससे 5 सेकंड में शरीर में कैरोटेनॉयड स्तर मापा जा सकता है।
ये भी पढ़े: एलन मस्क को महंगा पड़ा ट्रंप से पंगा, सिर्फ 24 घंटे में ₹12083 करोड़ स्वाहा
फिटनेस कोचिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग
- Running Coach आपकी फिटनेस को 1 से 10 के स्केल पर मापकर रियल-टाइम ट्रेनिंग प्लान बनाता है।
- High Stress Alert रियल टाइम में यूज़र को सतर्क करता है, ताकि वह ब्रेक लेकर तनाव को संभाल सके।
कीमत और उपलब्धता
- Galaxy Watch 8 (40mm): ₹32,999
- Galaxy Watch 8 (44mm): ₹35,999
- Galaxy Watch 8 Classic (46mm): ₹46,999
दोनों वॉचेज़ प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी जनरल सेल 25 जुलाई से शुरू होगी।
भविष्य की प्लांनिग
Samsung launches galaxy watch 8 and galaxy watch 8 classic in india features price and sale
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 10, 2025 | 03:13 PM
