क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini में बड़ा भूचाल, 200 कर्मचारियों की छुट्टी, यूरोप-ऑस्ट्रेलिया से कारोबार समेटेगी कंपनी
Cryptocurrency बाजार से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini ने बड़े स्तर पर छंटनी और अपने ऑपरेशन सीमित करने का फैसला लिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Gemini layoffs (Source. Freepik)
Gemini Layoffs: क्रिप्टोकरेंसी बाजार से जुड़ी एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। मशहूर क्रिप्टो एक्सचेंज Gemini ने बड़े स्तर पर छंटनी और अपने ऑपरेशन सीमित करने का फैसला लिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि वह दुनियाभर में करीब 200 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इसके साथ ही Gemini यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के कई बाजारों से अपना कारोबार पूरी तरह बंद करने की तैयारी में है। अब कंपनी का फोकस सिर्फ अमेरिका और सिंगापुर तक सीमित रहेगा।
200 कर्मचारियों की छंटनी, लागत घटाने की कोशिश
Gemini Space Station के नाम से पहचाने जाने वाले इस क्रिप्टो एक्सचेंज का यह फैसला उसके कुल वर्कफोर्स के लगभग एक चौथाई हिस्से को प्रभावित करेगा। छंटनी का असर यूरोप, अमेरिका और सिंगापुर में काम कर रहे कर्मचारियों पर पड़ेगा।
कंपनी ने इसे कॉस्ट कटिंग और ऑपरेशनल फोकस मजबूत करने की रणनीति बताया है। Gemini का कहना है कि बढ़ते खर्च और बदलते क्रिप्टो मार्केट हालात के बीच यह कदम जरूरी हो गया था। कंपनी की योजना है कि 2026 की पहली छमाही तक यह पूरी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, हालांकि अलग-अलग देशों के स्थानीय श्रम कानून इसमें अहम भूमिका निभाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
यूरोप और ऑस्ट्रेलिया से पूरी तरह बाहर निकलेगी Gemini
Gemini ने यूके, यूरोपीय यूनियन, अन्य यूरोपीय देशों और ऑस्ट्रेलिया में अपने बिजनेस को चरणबद्ध तरीके से बंद करने का फैसला भी ले लिया है। इन बाजारों में दी जा रही सेवाएं धीरे-धीरे खत्म की जाएंगी।
आगे चलकर Gemini सिर्फ अमेरिका और सिंगापुर के बाजार में ही एक्टिव रहेगी। कंपनी का मानना है कि सीमित बाजारों पर फोकस रखने से संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सकेगा और लंबे समय में ज्यादा स्थिर ग्रोथ हासिल होगी। क्रिप्टो इंडस्ट्री में जारी उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता के बीच इस फैसले को एक बड़ा रणनीतिक बदलाव माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: अब Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना होगा आसान, Google ला रहा है AirDrop जैसा फीचर
11 मिलियन डॉलर का खर्च, निवेशकों की बढ़ी चिंता
इस पूरी रीस्ट्रक्चरिंग प्रक्रिया में Gemini को करीब 11 मिलियन डॉलर का प्री-टैक्स खर्च उठाना पड़ेगा। इसमें सेवेरेंस पे, नोटिस पीरियड का भुगतान, कर्मचारी लाभ, ऑफिस बंद करने की लागत, कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने की फीस और प्रोफेशनल चार्ज शामिल हैं। उम्मीद है कि इसका ज्यादातर असर कंपनी की पहली तिमाही की रिपोर्ट में दिखेगा। Gemini के फाउंडर Winklevoss twins पहले भी Facebook विवाद और Bitcoin निवेश को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। अब यह फैसला क्रिप्टो निवेशकों के बीच नई बहस छेड़ रहा है।
