अब Android से iPhone में फोटो-वीडियो भेजना होगा आसान, Google ला रहा है AirDrop जैसा फीचर
File Sharing: Android और iPhone यूजर्स के बीच फाइल शेयर करना अब तक सिरदर्द बना हुआ था। फोटो भेजने के लिए कभी WhatsApp, कभी ई-मेल तो कभी क्लाउड लिंक का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब तरिका बदल गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Pixel Drop (Source. Google)
Google AirDrop Support: Android और iPhone यूजर्स के बीच फाइल शेयर करना अब तक सिरदर्द बना हुआ था। फोटो भेजने के लिए कभी WhatsApp, कभी ई-मेल तो कभी क्लाउड लिंक का सहारा लेना पड़ता था। लेकिन अब Google इस पुरानी परेशानी को खत्म करने की तैयारी में है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि AirDrop जैसा फाइल शेयरिंग सपोर्ट “Quick Share” के जरिए जल्द ही सभी Android फोन में दिया जाएगा। यानी अब Android से iPhone में डेटा ट्रांसफर करना बेहद आसान हो जाएगा।
Pixel से हुई शुरुआत, अब हर Android फोन में मिलेगा फीचर
Google ने सबसे पहले नवंबर 2025 में Pixel 10 सीरीज के लिए Quick Share के जरिए AirDrop इंटरऑपरेबिलिटी शुरू की थी। तब यह सुविधा केवल Pixel डिवाइस तक सीमित थी।
अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया है कि इस फीचर को दूसरे Android स्मार्टफोन्स तक भी बढ़ाया जाएगा। ताइपे में हुई एक प्रेस ब्रीफिंग में Android इंजीनियरिंग हेड ने बताया कि इस फीचर की टेस्टिंग सफल रही है और अब इसे पार्टनर कंपनियों के साथ मिलकर पूरे Android इकोसिस्टम में रोलआउट किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Meta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
सिर्फ दो लोगों के नौकरी बदलने से ग्लोबल मार्केट में हड़कंप! हिल गए कई देशों के Share Market, जानें कौन हैं ये
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
iPhone, iPad और MacBook पर होगा डायरेक्ट फाइल ट्रांसफर
नए अपडेट के बाद Android यूजर्स सीधे iPhone, iPad और MacBook पर फोटो, वीडियो और अन्य फाइल्स भेज सकेंगे। इसके लिए
- न किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत होगी
- न ही क्लाउड लिंक बनाने की झंझट
Quick Share पास मौजूद डिवाइस को पहचानकर डायरेक्ट और तेज फाइल ट्रांसफर की सुविधा देगा। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा, जो घर या ऑफिस में Android और Apple दोनों डिवाइस इस्तेमाल करते हैं। क्रॉस-प्लेटफॉर्म काम अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा।
सिक्योरिटी पर Google का खास फोकस
Google इस फीचर को किसी अस्थायी जुगाड़ की तरह नहीं, बल्कि Android के सिस्टम-लेवल फीचर के तौर पर पेश कर रहा है। कंपनी के अनुसार, इसमें भरोसेमंद प्रोटोकॉल और मजबूत सिक्योरिटी सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।
इतना ही नहीं, इंडिपेंडेंट ऑडिट के जरिए भी इसकी जांच कराई गई है। मतलब साफ है कि फाइल शेयरिंग सिर्फ आसान नहीं, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित भी होगी। Google का कहना है कि यह एक लॉन्ग-टर्म सॉल्यूशन है, न कि सीमित समय का एक्सपेरिमेंट।
ये भी पढ़े: परीक्षा से डर क्यों? PM मोदी बोले ये ज़िंदगी का अंत नहीं, AI और गेमिंग पर भी दी खुली सलाह
कब होगा लॉन्च? ज्यादा इंतजार नहीं
हालांकि Google ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन कंपनी का कहना है कि आधिकारिक घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। आने वाले टेक इवेंट्स में इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।
Google यह भी संकेत दे चुका है कि वह Android से iPhone या iPhone से Android पर स्विच करने वाले यूजर्स के लिए डेटा ट्रांसफर को और आसान बनाना चाहता है। साफ है कि आने वाले समय में Android और Apple के बीच की दूरी काफी हद तक कम हो सकती है।
