परीक्षा से डर क्यों? PM मोदी बोले ये ज़िंदगी का अंत नहीं, AI और गेमिंग पर भी दी खुली सलाह
Prime Minister Narendra Modi ने आज दिल्ली में 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। हर साल की तरह इस बार भी यह बातचीत परीक्षा के तनाव पर हुई।
- Written By: सिमरन सिंह
Pariksha Pe Charcha (Source. X)
Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधा संवाद किया। हर साल की तरह इस बार भी यह बातचीत परीक्षा के तनाव को कम करने और सही दिशा दिखाने पर केंद्रित रही। पीएम मोदी ने 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी। PPC 2026 में बच्चों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल दुनिया और करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि “परीक्षा जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक छोटा सा पड़ाव है”।
AI के दौर में पढ़ाई कैसे करें? PM मोदी का आसान मंत्र
कार्यक्रम के दौरान एक छात्र ने सवाल पूछा ‘AI के दौर में पढ़ाई पर ध्यान कैसे लगाएं?’ इस पर पीएम मोदी ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उसे अपना ‘दोस्त’ बनाना चाहिए। पीएम मोदी ने समझाया कि Human Intelligence को AI से ऊपर रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, “AI एक बेहतरीन टूल है, लेकिन वह आपका ऑप्शन नहीं हो सकता”। प्रधानमंत्री ने आगे जोड़ा कि डेटा और दिमाग हमारे पास होता है, AI सिर्फ उसे प्रोसेस करने का माध्यम है।
AI का सही इस्तेमाल क्या है? होमवर्क चोरी नहीं, समझ बढ़ाने का जरिया
पीएम मोदी ने छात्रों को AI के सही उपयोग की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि आज के छात्रों के पास AI जैसी सुविधा है, जो पहले नहीं थी। अब AI की मदद से किसी भी किताब या विषय को एक प्रॉम्प्ट में समझा जा सकता है। हालांकि उन्होंने साफ चेतावनी दी कि AI का इस्तेमाल होमवर्क चोरी करने के लिए नहीं, बल्कि कठिन विषयों को समझने के लिए करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
गेमिंग पसंद है? PM मोदी ने दिया देसी आइडिया
गेमिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी हॉबी को प्रैक्टिकल रूप देने के लिए अपनी बनाई चीजों को लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। इससे फीडबैक मिलता है और नए आइडिया जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा, “अगर गेमिंग में आपका इंटरेस्ट है तो सब चुपचाप करते रहो, जब सफल हो जाओगे तो घरवाले खुद बताएंगे”। PM मोदी ने छात्रों को पंचतंत्र, हनुमान जी, अभिमन्यु और भारतीय कथाओं पर गेम बनाने की सलाह दी और सट्टे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी।
ये भी पढ़े: अब अंग्रेज़ी नहीं समझी तो भी टेंशन नहीं, YouTube वीडियो सुनिए अपनी भाषा में, नया फीचर सबके लिए लॉन्च
क्या है परीक्षा पे चर्चा?
परीक्षा पे चर्चा की शुरुआत 2018 में नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से हुई थी। आज यह देशभर में छात्रों का सबसे बड़ा संवाद मंच बन चुका है। PPC 2026 के लिए करीब 6.76 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें 4.5 करोड़ से ज्यादा छात्र शामिल हैं। इस कार्यक्रम को डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल, MyGov, फेसबुक और ऑल इंडिया रेडियो पर देखा-सुना जा सकता है।
