Samsung Galaxy S24+ 5G पर बंपर छूट, साथ में मिल रहे हैं धमाकेदार ऑफर्स
Samsung Galaxy S24+ एक प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, और इस वक्त 5G पर Flipkart पर शानदार छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। जो आपके लिए सही होगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Galaxy S24+ 5G में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Samsung)
Samsung Galaxy S24+: अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें। Samsung Galaxy S24+ 5G पर इस वक्त Flipkart पर शानदार छूट और आकर्षक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। दमदार डिस्प्ले और जबरदस्त परफॉर्मेंस वाला यह फोन अब अपनी लॉन्च कीमत से करीब ₹47,750 सस्ता मिल रहा है।
अब तक की सबसे बड़ी छूट में शामिल
Galaxy S24+ 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट फिलहाल ₹52,999 में उपलब्ध है, जबकि इसकी असली कीमत ₹99,999 है। अगर आप Axis Bank Flipkart डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो 5% तक का कैशबैक (अधिकतम ₹750) मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत ₹52,249 तक आ सकती है।
एक्सचेंज ऑफर से मिल सकता है और भी फायदा
Flipkart पर चल रहे एक्सचेंज ऑफर के तहत आप अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले ₹40,900 तक की छूट पा सकते हैं। हालांकि, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति और मॉडल पर निर्भर करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
7000mAh बैटरी वाला Moto G77 Power इस दिन होगा लॉन्च, कीमत जानकर मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
जानिए Galaxy S24+ 5G के खास फीचर्स
- 6.7 इंच Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले
- 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट – स्मूद और शार्प व्यूइंग
- Exynos 2400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर – गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए दमदार
- Android 14 आधारित One UI 6.1 – क्लीन और कस्टमाइजेबल इंटरफेस
ये भी पढ़े: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के आरोप में गूगल और मेटा को ईडी का नोटिस
अन्य स्मार्टफोन्स पर भी मिल रही बड़ी छूट
OPPO F27 Pro+
- असली कीमत: ₹32,999
- ऑफर प्राइस: ₹18,749
- डिस्काउंट: 43%
- OPPO का यह फोन प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के लिए जाना जाता है।
Motorola Edge 60 Fusion
- असली कीमत: ₹25,999
- ऑफर प्राइस: ₹22,999
- Motorola का यह फोन बैलेंस्ड परफॉर्मेंस और स्टाइलिश लुक देने के लिए लोकप्रिय है।
“Samsung Galaxy S24+ 5G जैसी डील बार-बार नहीं आती, अगर आप एक प्रीमियम फोन ढूंढ रहे हैं तो यह मौका बेहतरीन है।”
