iPhone 16 Plus पर Flipkart की GOAT Sale में बंपर छूट, जानिए क्या है ऑफर

प्रीमियम स्मार्टफोन अपग्रेड में फ्लिपकार्ट की GOAT Sale आपके लिए सुनहरा मौका लाई है। 17 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में Apple iPhone 16 Plus पर बड़ी छूट देखने को मिलने वाली है।
iPhone 16 Plus पर Flipkart की GOAT Sale में बंपर छूट, जानिए क्या है ऑफर
Apple के फोन पर भारी छुट। (सौ. Flipkart)
Published on
Updated on

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन अपग्रेड की तलाश में हैं, तो फ्लिपकार्ट की GOAT Sale आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। 17 जुलाई तक चलने वाली इस सेल में Apple iPhone 16 Plus पर बड़ी छूट दी जा रही है, जो टेक लवर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

iPhone 16 Plus पर मिल रही है इतनी छूट

iPhone 16 Plus की लॉन्च कीमत ₹89,900 रखी गई थी, लेकिन फिलहाल यह फोन फ्लिपकार्ट पर ₹79,999 में उपलब्ध है। इसके अलावा अगर आप AXIS बैंक क्रेडिट कार्ड से EMI पर खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹2,250 की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। इतना ही नहीं, आप पुराने फोन को एक्सचेंज कर इस कीमत को और भी कम कर सकते हैं।

iPhone 16 Plus के दमदार फीचर्स

फीचर विवरण
डिस्प्ले 6.7-इंच Super Retina XDR OLED
प्रोसेसर Apple A18 चिप
कैमरा सेटअप रियर: 48MP मेन + 12MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा 12MP सेल्फी कैमरा
बैटरी बैकअप 27 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
बिल्ड क्वालिटी एल्यूमिनियम फ्रेम + IP68 वॉटरप्रूफ
AI फीचर्स Apple Intelligence सपोर्टेड

Apple Intelligence के साथ AI का नया अनुभव

iPhone 16 Plus, Apple के लेटेस्ट A18 चिप से लैस है जो आपको AI-पावर्ड परफॉर्मेंस देता है। इससे डिवाइस न सिर्फ फास्ट काम करता है, बल्कि स्मार्ट फीचर्स जैसे फोटो एडिटिंग, ट्रांसक्रिप्शन, और स्मार्ट रिकमेंडेशन में भी बेहतर परफॉर्म करता है।

कैसे उठाएं इस डील का फायदा?

  • फ्लिपकार्ट पर लॉगइन करें
  • iPhone 16 Plus सर्च करें
  • EMI और एक्सचेंज विकल्प चुनें
  • AXIS कार्ड से भुगतान पर एक्स्ट्रा छूट पाएं
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com