Samsung Electronics के सह-सीईओ हान जोंग-ही का हार्ट अटैक से निधन
मोबाइल डिवाइसेज डिविजन की भी कमान संभाल रहे थे। अब कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी जुन यंग-ह्यून के कंधों पर आ गई है, जिन्हें हाल ही में सह-सीईओ नियुक्त किया गया था।
- Written By: सिमरन सिंह
Han Jong-hee का दिल का दौरा आने से हुआ निधन। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: Samsung Electronics के सह-सीईओ हान जोंग-ही का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया है। कंपनी ने मंगलवार को इस खबर की पुष्टि की। 63 वर्षीय हान साल 2022 में दक्षिण कोरिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung के CEO बने थे। वे कंपनी की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल डिवाइसेज डिविजन की भी कमान संभाल रहे थे। अब कंपनी की बड़ी जिम्मेदारी जुन यंग-ह्यून के कंधों पर आ गई है, जिन्हें हाल ही में सह-सीईओ नियुक्त किया गया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक हान के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा नहीं की है।
अस्पताल में ली अंतिम सांस
Samsung ने बताया कि हान को कार्डियक अरेस्ट के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे करीब 40 वर्षों से Samsung के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने टेलीविजन बिजनेस से अपने करियर की शुरुआत की थी। विशेषज्ञों का मानना है कि Samsung को ग्लोबल टीवी मार्केट में एक बड़ी पहचान दिलाने में हान की अहम भूमिका रही है। उनके आकस्मिक निधन से कंपनी को बड़ा झटका लगा है।
कंपनी के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है उनकी गैरमौजूदगी
उद्योग विशेषज्ञों के मुताबिक, हान के निधन से Samsung के होम अप्लायंसेस डिविजन को बड़ा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वे इस सेक्टर के प्रदर्शन को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
Gold-Silver Rate Today: भारत में आज सोने-चांदी में भारी उछाल, चांदी 5000 और सोना 1600 रुपये महंगा
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
निवेशकों से मांगी थी माफी
हान ने पिछले हफ्ते ही शेयरहोल्डर्स के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें उन्होंने 2025 को कंपनी के लिए कठिन साल बताया था। उन्होंने स्वीकार किया कि Samsung की परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रही, जिससे निवेशकों को निराशा हुई। AI सेमीकंडक्टर मार्केट में पिछड़ने को लेकर भी हान ने चिंता जताई थी और निवेशकों के तीखे सवालों का सामना किया था।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कंपनी इवेंट में शामिल होने वाले थे हान
बताया जा रहा है कि हान को बुधवार को एक इवेंट में शामिल होना था, जहां Samsung अपने नए होम अप्लायंसेस प्रोडक्ट्स लॉन्च करने वाली थी। लेकिन इससे पहले ही उनका अचानक निधन हो गया, जिससे कंपनी और टेक इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
