Reliance Jio ने लॉन्च की 5.5G सर्विस, जानें कैसे बदलेगा आपका इंटरनेट अनुभव
आसान भाषा में कहें तो यह मौजूदा 5G नेटवर्क को बेहतर बनाते हुए फास्ट स्पीड, बेहतर कवरेज और लो-लेटेंसी प्रदान करता है। Jio 5.5G के तहत यूजर्स को 1Gbps से अधिक स्पीड मिलने की उम्मीद है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio का शानदार प्लान सबको करेंगा खुश। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: Reliance Jio ने भारतीय बाजार में अपनी नई 5.5G सर्विस लॉन्च की है। यह 5G का एक उन्नत वर्जन है जिसे 5G Advance भी कहा जाता है। आसान भाषा में कहें तो यह मौजूदा 5G नेटवर्क को बेहतर बनाते हुए फास्ट स्पीड, बेहतर कवरेज और लो-लेटेंसी प्रदान करता है। Jio 5.5G के तहत यूजर्स को 1Gbps से अधिक स्पीड मिलने की उम्मीद है।
5.5G नेटवर्क क्या है?
5.5G, 5G का ही एक एडवांस वर्जन है, जिसे बेहतर डेटा स्पीड, व्यापक कवरेज और अपलिंक कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके जरिए यूजर्स को 10Gbps तक की डाउनलिंक स्पीड और 1Gbps की अपलिंक स्पीड मिल सकती है। यह तकनीक व्यक्तिगत और औद्योगिक दोनों क्षेत्रों में क्रांति लाने वाली साबित होगी।
भारत में Jio का नेतृत्व
दुनिया के कई नेटवर्क प्रोवाइडर्स पहले से ही 5.5G तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, लेकिन भारत में इसे पेश करने वाला Jio पहला सर्विस प्रोवाइडर है। Jio की यह पहल इंडस्ट्रियल और व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी और डेटा अनुभव सुनिश्चित करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी
रीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
Akola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
5.5G के लाभ
- बेहतर कवरेज: मल्टी-सेल कनेक्टिविटी के कारण यूजर्स कई नेटवर्क टॉवर्स से जुड़ सकते हैं।
- फास्ट स्पीड: नेटवर्क कंजेशन वाले क्षेत्रों में भी तेज इंटरनेट स्पीड।
- इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद: एप्लिकेशन्स को बेहतर वायरलेस सपोर्ट मिलेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
कैसे एक्टिवेट करें 5.5G नेटवर्क?
- अपने फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- सेल्यूलर या मोबाइल नेटवर्क का चयन करें।
- Preferred Network Type में जाएं।
- 5G/4G/3G/2G (Auto) विकल्प को चुनें।
अब आपका फोन उपलब्ध नेटवर्क के हिसाब से ऑटोमैटिकली अपग्रेड हो जाएगा।
