110+ फिटनेस मोड के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Watch 2 Lite, जानें फीचर्स और कीमत
- Written By: मृणाल पाठक
PIC: Redmi India/Twitter
नई दिल्ली: Redmi ने भारत लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इस ब्रांड के डिवाइस लोगों को काफी अच्छे लगते हैं। इसकी कई वजह से, रेडमी काम कीमतों में शानदार डिवाइस (Redmi Devices) पेश करने वाली कंपनी मानी जाती है। इसी कड़ी में कंपनी एक और अपना नया डिवाइस लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपना नया स्मार्ट वॉच Redmi Watch 2 Lite भी लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट वॉच कई शानदार फीचर्स से लैस है।
Features
Redmi Watch 2 Lite जीपीएस से लैस है। इसमें 1.55-इंच (320 x 360 पिक्सल) TFT LCD स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसमें 120+ से अधिक वॉच फेस भी मौजूद है। स्मार्टवॉच प्लास्टिक से बनी है और इसमें टीपीयू ने एंटीबैक्टीरियल स्ट्रैप बनाए हैं। यह 5ATM (50 मीटर) वाटर-रेसिस्टेंट भी है। स्मार्ट वॉच में 17 प्रोफेशनल मोड सहित 110+ फिटनेस मोड दिए गए हैं। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस लेवल मॉनिटरिंग और मेन्सुरल साइकिल ट्रैकिंग शामिल हैं।
Redmi Watch 2 Lite में बेहतरीन सेंसर देखने मिला है। इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जीपीएस/ग्लोनास/गैलीलियो/बीडौ जैसे मोड दिए गए हैं। इसके अलावा इस डिवाइस में शानदार फीचर्स भी देखने को मिलते हैं। जैसे, म्यूजिक कंट्रोल सिस्टम, मौसम पूर्वानुमान, नोटीफिकेशन, डू नॉट डिस्टर्ब, नोटिफिकेशन अलर्ट, इनकमिंग कॉल नोटिफिकेशन, अलार्म, टाइमर और सर्च माय फोन।
सम्बंधित ख़बरें
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Redmi Watch 2 Lite में पावर बैकअप के लिए 262mAh की बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग करने पर 10 दिनों तक और ज़्यादा इस्तेमाल करने पर 5 दिनों तक बैटरी बैकअप देने में सक्षम है। अगर आप जीपीएस का इस्तेमाल करते रहते हैं इसकी बैटरी सिर्फ 14 घंटे ही चल पाएगी। Redmi Watch 2 Lite मैचिंग स्ट्रैप के साथ आइवरी, ब्लैक और ब्लू कलर में आता है। आप पिंक पंच और ओलिव रश रंगों में स्ट्रैप भी खरीद सकते हैं।
Price
कीमत की बात करें तो, Redmi Watch 2 Lite को भारतीय बाजार में 4999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्ट वॉच को ग्राहक 15 मार्च से Amazon।in, Mi.com, Reliance Digital, Mi Home Stores से खरीद पाएंगे।
