Redmi Turbo 5 ने मचाई धूम, 100W फास्ट चार्जिंग और शानदार डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, कीमत जानकर हो जाएंगे खुश
Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके अदंर यूजर्स को दमदार बैटरी, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले का स्पोर्ट मिल रहा है। जो सही कीमत में भी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Redmi Turbo 5 (Source. Redmi)
Redmi Turbo 5 Price in India: Redmi ने एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में हलचल मचा दी है। बता दें कि कंपनी ने Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके अदंर यूजर्स को दमदार बैटरी, फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले का स्पोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही आने वाला यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकता है। इसको लेकर खास बात यह है कि फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Redmi Turbo 5 आपकी लिस्ट में शामिल होने लायाक है या नहीं जान ले।
कीमत और लॉन्च ऑफर्स ने खींचा ध्यान
Redmi Turbo 5 को यूजर्स के लिए दो खास वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। जिसमें से पहला 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल 37,999 रुपये वाली कीमत के साथ है। वहीं जूसरा 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 40,999 रुपये में यूजर्स के लिए आया है। लेकिन कीमत से ज्यादा ध्यान फोन में मिलने वाले बैंक ऑफर्स ने खींचा है जो फोन को और भी सस्ता बनाते है। जानकारी के लिए बता दें कि SBI, ICICI और Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये तक की छूट मिलेगी। जिसको लगाने से बेस वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये हो जाएगी। वहीं इस फोन की बिक्री 19 जून से Mi.com, Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू की जाने वाली है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में मिलेगा फ्लैगशिप एक्सपीरियंस
फोन में आने वाले खास फीचर्स के बारे में जाने तो इसमें 6.59 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही 3500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2560Hz टच सैंपलिंग रेट की वजह से यूजर्स को बेहतरीन विजुअल अनुभव भी फोन में देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i का इस्तेमाल हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
Redmi Turbo 5 आज होगा लॉन्च, 24GB RAM, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएगा धूम
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
वहीं फोन की परफॉर्मेंस को खास बनाए रखने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। वहीं 8GB और 12GB RAM विकल्पों के अलावा 12GB वर्चुअल RAM सपोर्ट भी फोन में देखेन को मिलेगा। जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव फोन में और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
कैमरा और बैटरी बनेगी सबसे बड़ी ताकत
लॉन्च के बाद से ही इसके कैमरा और बैरी की लगातार तारीफ हो रही है जिसमें फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। इतचना ही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा भी शामिल किया गया है। वहीं फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ऐसे में यूजर्स को लंबे बैकअप के साथ बेहद तेज चार्जिंग का फायदा भी देखने को मिलता है।
ये भी पढ़े: Jio-Airtel में छिड़ी नई जंग, 5G स्पेक्ट्रम पर बढ़ा विवाद, बदल सकता है भारत का इंटरनेट भविष्य
लंबे समय तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
Redmi Turbo 5 ने यूजर्स के बेहतर अनुभव के लिए Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम किया है। बता दें कि कंपनी ने फोन के लिए 4 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है जो इसे लंबे समय के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
