Redmi Turbo 5 आज होगा लॉन्च, 24GB RAM, 7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग से मचाएगा धूम
Smartphone Launch: Redmi अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आज लॉन्च करने जा रहा है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स ने टेक लवर्स के बीच जबरदस्त धमाका मचा दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Redmi Turbo 5 (Source. Redmi)
Redmi Turbo 5 Launch: Redmi अपना नया पावरफुल स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 आज यानी 16 जून 2026 को लॉन्च करने जा रहा है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस फोन के फीचर्स ने टेक लवर्स के बीच जबरदस्त धमाका मचा दिया है। इस फोन में यूजर्स को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और शानदार कैमरा सेटअप के साथ आने वाला यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में सभी को हैरान करके रख दिया है। ऐसे में अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो Redmi Turbo 5 आपके लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है।
कीमत को लेकर बढ़ा सस्पेंस
वैसे तो कंपनी ने अभी तक भारतीय बाजार के लिए आधिकारिक कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन चीन में लॉन्च हुए मॉडल के आधार पर इसकी कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है। बता दें कि चीनी बाजार में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2299 युआन है जो भारतीय रुपये में करीब 30,000 रुपये रखी गई थी। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 2899 युआन है जो भारतीय रुपये में करीब 38,000 रुपये बताई जा रही है। ऐसे में इन कीमतों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी यह फोन लगभग इसी प्राइस रेंज में लॉन्च हो सकते है।
परफॉर्मेंस के लिए मिलेगा दमदार प्रोसेसर
Redmi Turbo 5 के फीचर्स को देखे तो इसमें मीडियाटेक का नया Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन दे सकता है। इतना ही नहीं फोन में 12GB तक वर्चुअल RAM सपोर्ट भी मिलेगा जिससे यूजर्स को स्मूथ एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसके अलावा 3D Ice Loop Cooling Technology भी शामिल की गई है जो लंबे समय तक गेमिंग या वीडियो एडिटिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करती है।
सम्बंधित ख़बरें
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
Gemini से रची गई दुनिया की बड़ी डिजिटल ठगी! Google ने 9000 फर्जी वेबसाइट बनाने वाले चीनी गिरोह पर किया मुकदमा
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
7540mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग बनेगी सबसे बड़ी ताकत
फोन में मिलने वाली फीचर्स यही नहीं रोकते इसमें यूजर्स को बैटरी भी शानदार मिल रही है। फोन में देखा जाए तो 7540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस तरह की बैटरी होने का सीधा मतलब है कि यह फोन को कुछ ही मिनटों में तेजी से चार्ज करने की ताकत रखती है।
ये भी पढ़े: 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, ब्रिटेन सरकार का ऐतिहासिक ऐलान
कैमरा और डिस्प्ले भी करेंगे प्रभावित
वहीं सभी की नजर में रहने वाला टूल फोटोग्राफी में इस फोन के अंदर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इतना ही नहीं फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा जो यूजर्स को शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा।
