दमदार बैटरी के साथ Redmi Buds 6 Active ने मारी एंट्री, किमत है काफी कम
रेडमी ने Redmi Buds 6 Active ईयरफोन्स को लॉन्ज कर दिया है, जिसकी बैटरी बैकअप काफी शानदार है। आराम से यूजर्स इसे 30 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसे IPX4 की रेटिंग भी मिली है। यह दिखने में काफी आकर्षक है, क्योंकि इस बड्स का चार्जिंग केस कवर ट्रांसपरेंट दिया गया है।
- Written By: मृणाल पाठक
सौजन्यः सोशल मीडिया
नई दिल्ली: टेक कंपनी रेडमी अपने शानदार डिवाइस के लिए दुनियाभर में मशहूर है। इसके स्मार्टफोन और गैजेट्स काफी पसंद किए जाते हैं। यह कंपनी अपने ग्राहकों की जरुरतों के हिसाब से अपने प्रोडक्ट लॉन्ज करती है। ये ही तब सोचकर रेडमी ने Redmi Buds 6 Active ईयरफोन्स को लॉन्ज कर दिया है। कंपनी ने इन्हें ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। यह काफी शानदार फिचर्स से लैस है।
Redmi Buds 6 Active ईयरफोन्स का बैटरी बैकअप काफी शानदार है। यूजर्स काफी समय के लिए इन्हें यूज कर सकते हैं। आराम से यूजर्स इसे 30 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इसे IPX4 की रेटिंग भी मिली है। तो चलिए जानते हैं इस डिवाइस के बारे में विस्तार से…
Redmi Buds 6 Active के स्पेसिफिकेशन्स
लूक में आकर्षक
Redmi Buds 6 Active को कई तरह के शानदार फिचर्स के साथ लॉन्च किया है। यह दिखने में काफी आकर्षक है, क्योंकि इस बड्स का चार्जिंग केस कवर ट्रांसपरेंट दिया गया है, जो लूक में काफी कूल दिखता है।
सम्बंधित ख़बरें
8550mAh बैटरी वाला Redmi K90 Max लॉन्च, पावरफुल फोन में चार्जिंग की टेंशन खत्म
अप्रैल में फोन खरीदने वालों की मौज, धांसू Smartphone होगे लॉन्च, बैटरी और कैमरा के फीचर्स करेगे हैरान
Redmi Note 15 SE vs Redmi Note 15 कौन सा बेहतर, 20 हजार में कौन सा खरीदे
Redmi के नए फोन में 2 दिन चलेगी बैटरी, 13 हजार से कम में मिलेगे शानदार फीचर्स
बेहतर कॉल क्वालिटी का दावा
Redmi Buds 6 Active ईयरबड्स में 14.2 mm के ड्राइवर लगे हैं। इसे लेकर दावा किया गया है कि यह बेहतर कॉल क्वालिटी के साथ आते हैं। इनमें हाफ इन-इयर डिजाइन मिलता है। साथ ही वियरेबल में डुअल माइक नॉइज रिडक्शन फीचर है।
यह भी पढ़ें- Meta: मेटा यूजर्स के लिए बुरी खबर, ये सुविधाएं कर दी गईं बंद, बढ़ सकती है मुश्किलें
पानी से नहीं होगा खराब!
Redmi Buds 6 Active ईयरबड्स Xiaomi Earbuds ऐप के साथ कम्पैटिबल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट है। इनमें 90ms लो-लेटेंसी मोड भी है। साथ ही यह IPX4 रेटिंग के साथ आता है, जिसका मतलब है कि यह पानी से खराब नहीं होगा।
दमदार बैटरी सपोर्ट
Redmi Buds 6 Active दमदार बैटरी सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें 30 घंटे का कुल बैटरी बैकअप मिलता है। ईयरफोन्स 6 घंटे का बैटरी बैकअप देते हैं। वहीं हर ईयरफोन में 37mAh की बैटरी दी गई है। जबकि चार्जिंग केस में 475mAh की बैटरी के साथ आता है। जिसमें चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। चार्जिंग केस के डाइमेंशन 49 x 48.6 x 23mm और वजन 36 ग्राम (ईयरफोन समेत) है।
Redmi Buds 6 Active की कीमत
Redmi Buds 6 Active की कीमत की बात करें तो इसे MYR 69 (लगभग 1,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Malaysia वेबसाइट से इन्हें आसानी से खरीदा जा सकता है। वहीं ये कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भी लिस्ट किए गए हैं। Redmi Buds 6 Active को Black, Blue, Pink और White कलर में पेश किया गया है। हालांकि अब तक यह जानकारी सझा नहीं की गई है कि इसे भारत में कब तक पेश किया जाएगा।
