Ratan Tata के दुख में शामिल हुआ इंटरनेट, Paytm CEO की पोस्ट पर भड़क गए लोग
बिजनेसमैन को रतन टाटा के जाने का सभी को बहुत दुख हुआ है। जिसको देखते हुए कई लोगों ने उनके लिए पोस्ट किया। ऐसे में paytm के ceo ने भी उनकी याद में लिखा लेकिन लोगों को उनका पोस्ट पसंद नहीं आया जिसके बाद उन्हें पोस्ट डिलीट करना पड़ा।
- Written By: सिमरन सिंह
paytm के ceo ने रतन टाटा के लिए एक पोस्ट शेयर किया जिस पर लोग भड़क गए। (सौ. Design)
नवभारत डिजिटल डेस्क. देश भर के बिजनेसमैन को रतन टाटा के जाने का बहुत दुख हुआ है। जिनको दिखाते हुए उन सभी ने कुछ न कुछ रतन टाटा के लिए पोस्ट किया। रतन टाटा के बारे में बताएं तो 86 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने भारतीय बिजनेस की दुनिया में काफी नाम कमाया और लोगों को प्रेरित भी किया था।
इंडस्ट्री के बड़े लीडर्स ने किया याद
भारतीय इंडस्ट्री में मौजूद कई बड़े उद्योगपतियों ने रतन टाटा को याद किया। इनमें ओला के भावेश अग्रवाल, पीपल ग्रुप के अनूप मेहता, पहले श्याओमी कंपनी चलाने वाले मनु कुमार जैन, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा और पहले भारतपे चलाने वाले अक्षर गोबर जैसे बड़े-बड़े बिजनेसमैन शामिल हैं। इनमें वे उन्हें याद करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं। भावेश अग्रवाल ने कहा कि रतन टाटा एक बहुत ही अच्छे बिजनेसमैन थे और उन्होंने भारत में उद्योग को आगे बढ़ाया था। अनुपम मेहता ने कहा कि रतन टाटा सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं बल्कि भारत के लिए एक उत्तम किरण थे।
ये भी पढ़े: Zomato-Swiggy की दुकान बंद करने वाले है Mukesh Ambani! सस्ते में राशन देने का है प्लान
सम्बंधित ख़बरें
टाटा ट्रस्ट में Neville Tata की एंट्री: रतन टाटा की विरासत संभालेंगे नोएल टाटा के बेटे नेविल
1 लाख की कार का सपना क्यों टूटा? रतन टाटा की Tata Nano कहां चूक गई
हैदराबाद में सड़क का नाम होगा डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, रतन टाटा और गूगल भी होगा रोड का नाम
Simone Tata: रतन टाटा की सौतली मां का निधन, इस ब्रांड की नींव रख साकार किया था नेहरू का सपना
Paytm CEO विजय शेखर ने डिलीट किया पोस्ट
बता दें कि पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने रतन टाटा के निधन पर X पर पोस्ट शेयर किया था, लेकिन इस पोस्ट पर बहुत सारे लोगों ने विरोध किया। विजय शेखर शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा था कि एक ऐसा दिग्गज जो हर पीढ़ी को प्रेरित करेगा। अगली पीढ़ी के उद्यमी भारत के सबसे विनम्र व्यवसायी के साथ बातचीत करने को याद करेंगे। सलाम, सर। ओके टाटा बाय बाय। यह वाक्य इनवर्टेड कॉमा के बीच में लिखा गया और इसे अंग्रेजी में बाय-बाय करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। बहुत सारे लोगों ने कहा कि वह वाक्य एक महान बिजनेसमैन को अलविदा कहने के लिए बिल्कुल गलत है। इसी विरोध में विजय शेखर शर्मा की पोस्ट पर काफी ज्यादा लोगों ने रिएक्ट किया, जिसके बाद उन्हें पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।
ये भी पढ़े: Ratan Tata के निधन के बाद TCS ने लिया बड़ा फैसला, इन चीजों पर लगा दी रोक
कैसे हुआ अंतिम संस्कार
रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे स्टेट ऑनर के साथ किया गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अचित पवार भी शामिल हुए। रतन टाटा ने भारत में और दुनिया के व्यापारियों के क्षेत्र में बहुत योगदान दिया था, इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर शोक मनाने का फैसला किया।
