Android 15 में क्या है ये प्राइवेट स्पेस का चक्कर? कैसे करेगा यूजर्स के लिए काम
Android 15 लॉन्च किया जा चुका है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया है, Android 15 में गूगल ने कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा है,
- Written By: सिमरन सिंह
Google ने Android 15 को लॉन्च कर दिया है जिसमें कई फिचर्स भी है। (सौ. X)
नवभारत डिजिटल डेस्क. गूगल द्वारा Android 15 को लॉन्च किया जा चुका है। इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम के अंदर गूगल ने अपनी पिक्सल सीरीज के स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसमें Vivo, iQOO, Motorola और Samsung जैसी फ्लैगशिप फोन में भी Android 15 की शुरुआत हो गई है। Android 15 में गूगल ने कई सारे नए फीचर्स को जोड़ा है, जिसमें प्राइवेसी फीचर यानी कि प्राइवेट स्पेस को भी शामिल किया गया है। इसकी मदद से डेटा सेव रखने में आपको मदद मिलेगी। ऐसे में जानते हैं कि प्राइवेट स्पेस आखिर है क्या?
वर्चुअल स्पेस हो सकता है क्रिएट
Android 15 के फीचर के बारे में कहा जा रहा है कि वह अलग से एक वर्चुअल स्पेस को क्रिएट कर सकते हैं, जिसके अंदर यूजर्स सेंसेटिव डेटा को सेव रख पाएंगे। यूजर्स अपनी तस्वीर, वीडियो या फिर फाइल्स को इसमें रख सकते हैं और आराम से इसका एक्सेस पा सकते हैं। इसमें गूगल फोटोज, फाइल्स, क्रोम, स्क्रीनशॉट की डुप्लीकेट फाइल्स सभी को सेव किया जा सकता है।
ये भी पढ़े: Elon Musk को भारत सरकार से मिली हरी झंडी, क्यों बढ़ी Jio-Airtel की टेंशन
सम्बंधित ख़बरें
बारिश बनेगी आफत! अगले 5 दिन इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए कहीं आपका राज्य भी तो नहीं
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
ऐप्स होंगे आसानी से हाइड
इसी के साथ इस खास फीचर के अंदर यह भी कहा गया है कि यूजर अपने ऐप्स को भी आराम से हाइड कर पाएंगे, जो नॉर्मली फोन में नजर नहीं आएंगे, लेकिन प्राइवेट स्पेस के अंदर उन्हें आराम से देखा जाएगा। जिससे आपका डेटा सेव रहेगा। प्राइवेट स्पेस को लॉक और अनलॉक करने का एक्सेस सिर्फ आपके पास रहेगा।
ये भी पढ़े: Incognito Mode में करते है सर्च, तो हो जाएं सावधान, इस तरह से डिलीट कर पाएगे हिस्ट्री
कैसे करें प्राइवेट स्पेस इनेबल
अगर आप भी प्राइवेट स्पेस को अपने फोन में इनेबल करना चाहते हैं, तो उसके लिए कुछ टिप्स को आपको फॉलो करना होगा।
- अपने फोन को Android 15 में अपडेट करें।
- फोन की सेटिंग में जाएं और Security & Privacy सेक्शन पर क्लिक करें।
- प्राइवेट स्पेस का मेनू आपके सामने होगा, उसे क्लिक करें।
- सेटअप पर टैप करके अकाउंट सेटअप करें।
- प्राइवेट स्पेस क्रिएट होने के बाद आप अपनी मनचाही चीजों उसमें डाल सकते हैं।
