Incognito Mode में करते है सर्च, तो हो जाएं सावधान, इस तरह से डिलीट कर पाएगे हिस्ट्री

Incognito Mode का इस्तेमाल सीक्रेट सर्चिंग और लिंक ओपन करने के लिए किया जाता है। लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता है कि यह प्राइवेसी मोड आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि Incognito Mode में सेफ फॉर प्राइवेट ब्राउज़र का सारा डाटा भी सेव किया जाता है।
incognito mode history
incognito mode में हिस्ट्री को हताना चाहते है तो ये फॉलो करें। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. Incognito Mode का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, ताकि लोग अपनी सीक्रेट सर्चिंग कर सकें या फिर कोई लिंक ओपन नहीं हो रहा है। तो इसके माध्यम से उसे ओपन कर सकते हैं, लेकिन कई लोगों को यह नहीं पता है कि यह प्राइवेसी मोड आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, क्योंकि Incognito Mode में सेफ फॉर प्राइवेट ब्राउज़र का सारा डाटा भी सेव किया जाता है। वैसे तो कहा जाता है कि इसका रिकॉर्ड कहीं पर भी सेव नहीं होता, लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि इसकी हिस्ट्री भी सेव की जाती है, जो हमें नॉर्मल ब्राउज़र पर शो नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी हिस्ट्री को डिलीट करना चाहते हैं तो कुछ स्टेप्स आपको फॉलो करने चाहिए।

Incognito Mode की हिस्ट्री

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी Incognito Mode की हिस्ट्री कोई न देखें, तो उससे पहले ही आप उसे डिलीट कर दीजिए। इसके लिए आपको छोटी सी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी। जिसमें सबसे पहले फोन में गूगल पर जाएं और गूगल सर्च बार में Incognito Mode को ऑन करें। Incognito Mode पर जाने के बाद दिए गए लिंक को कॉपी करके पेस्ट करें और सामने पहले सजेशन पर क्लिक करें।

इसके बाद लेफ्ट साइड पर आपको DNS का ऑप्शन शो होगा। DNS के ऑप्शन पर क्लिक करें और राइट साइड में शो हो रहे क्लियर हिस्ट्री कैश के ऑप्शन पर जाएं और उसे क्लिक करें। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके Incognito Mode की पूरी हिस्ट्री डिलीट हो जाएगी। इस प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप करने से आप वो कर पाएंगे जो आप करना चाहते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com