किस कंपनी पर मिलेगा सबसे सस्ता प्लान, Jio, Airtel या VI कौन सी सिम पर फायदा
Best Postpaid Plans: आज के समय में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) तीनों कंपनियां अपने-अपने आकर्षक पोस्टपेड प्लान्स के जरिए ग्राहकों को लुभा रही हैं। आइए जानते हैं कौन सा प्लान बेहतर है।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio, Airtel, VI (सांकेतिक तस्वीर)
Prepaid to Postpaid Switch: अगर आप प्रीपेड से पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे हैं, तो यह फैसला जल्दबाज़ी में लेने के बजाय सही जानकारी के साथ लेना बेहद ज़रूरी है। आज के समय में रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) तीनों कंपनियां अपने-अपने आकर्षक पोस्टपेड प्लान्स के जरिए ग्राहकों को लुभा रही हैं। लेकिन सवाल वही है कम कीमत में सबसे ज्यादा फायदा कौन दे रहा है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।
जियो 349 प्लान: कम कीमत में बैलेंस ऑफर
रिलायंस जियो का 349 रुपए वाला प्लान बजट यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसमें आपको कुल 30GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। डेटा खत्म होने के बाद प्रति GB 10 रुपए का चार्ज लगता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज़ 100 SMS की सुविधा भी दी जाती है। एंटरटेनमेंट के लिए 3 महीने का जियो हॉटस्टार मोबाइल और टीवी एक्सेस मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें 50GB AI क्लाउड स्टोरेज और Google Gemini Pro का एक्सेस भी शामिल है, जिसकी कीमत 35,100 रुपए बताई जाती है।
एयरटेल 449 प्लान: प्रीमियम फीचर्स का पूरा पैकेज
एयरटेल का 449 रुपए वाला प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा सुविधाएं चाहते हैं। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। इसके अलावा 100GB क्लाउड स्टोरेज, 3 महीने का जियो हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 12 महीने का Adobe Express Premium भी दिया जाता है।सुरक्षा के लिहाज से इसमें स्पैम कॉल और SMS अलर्ट की सुविधा भी मिलती है। साथ ही Airtel Xstream Play Premium और फ्री हेलो ट्यून जैसे फीचर्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
Jio का नया AI असिस्टेंट मचाएगा धूम, राशन से लेकर मनोरंजन तक सब करेगा मैनेज, नए युग की हुई शुरूआत
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
Video Call Scam: वीडियो कॉल पर मुस्कुराना पड़ सकता है भारी, अकाउंट हो जाएगा खाली
वीआई 451 प्लान: डेटा यूजर्स के लिए दमदार विकल्प
वीआई का 451 रुपए वाला प्लान खास तौर पर ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए है। इसमें 50GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है और 5G एरिया में रहने वाले यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी दिया जाता है। रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा इसका बड़ा फायदा है। इसके अलावा हर महीने 3000 SMS और Vi Games का एक्सेस भी मिलता है। मनोरंजन के लिए यूजर्स 3 महीने का Vi Movies & TV, 1 साल का जियो हॉटस्टार, Sony LIV (360 दिन) या Norton Mobile Security में से कोई एक सेवा चुन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- घर बैठे कमाओ लाखों, Facebook का नया Creator Fast Track, अब फॉलोअर्स भी बढ़ेंगे और पैसा भी
कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?
अगर आप कम बजट में बेसिक सुविधाएं चाहते हैं तो जियो सही विकल्प है। प्रीमियम फीचर्स और एंटरटेनमेंट के लिए एयरटेल बेहतर साबित होता है। जबकि ज्यादा डेटा और नाइट यूजर्स के लिए वीआई का प्लान फायदेमंद है।
