- Hindi News »
- State »
- Cm Yogi Said Human Intelligence Is Also Very Important Along With Artificial Intelligence
सीएम योगी बोले- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस भी बहुत महत्वपूर्ण
- Written By: अमन दुबे

गोरखपुर : तकनीकी (Technology) आज की आवश्यकता है लेकिन लोक कल्याणकारी विकास (Public Welfare Development) के लिए संवेदनशीलता अपरिहार्य है। सिर्फ तकनीकी में कैद होकर आत्मा को गिरवी नहीं रखा जा सकता। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) के साथ ह्यूमन इंटेलिजेंस (Human Intelligence) भी बहुत महत्वपूर्ण है। तकनीकी का बेहतर उपयोग तब होता है जब इसके साथ संवेदनशील दृढ़ इच्छाशक्ति जुड़ी होती है।
यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कही। वह महात्मा गांधी कॉलेज परिसर में नेशनल एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक स्वर्गीय प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण और इस शिक्षण संस्थान के संस्थापक रामगरीब लाल की स्मृति में नवीनीकृत सभागार और वरिष्ठ नागरिक प्रेरक परिषद के भवन का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा कि कोरोना संकटकाल में जब दुनिया में अपनी शक्ति की दादागिरी दिखाने वाले देश पस्त थे तब भारत ने पीएम मोदी के मार्गदर्शन में संवेदनशीलता और तकनीकी के सामंजस्य से मात्र नौ माह में दो कोविड वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया के सामने मानवता की सेवा का नायाब उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत ने यह दिखा दिया कि उसमें विश्व गुरु बनने का सामर्थ्य है और आज हम उसी संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश का युवा सबसे ऊर्जावान
कार्यक्रम में सीएम योगी ने विद्यार्थियों में जोश का संचार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा सबसे उर्जावान है। इसे देखकर गौरव की अनुभूति होती है। आज वह देश-दुनिया में कहीं भी जाते हैं जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में यूपी का युवा आत्मीयता के भाव से कार्य करते दिखाई देता है। वह प्रदेश के विकास में योगदान देने को उत्सुक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम और दक्ष बनाने के लिए इस सरकार कई कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। अभ्युदय कोचिंग की योजना से अब उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा इसके साथ ही सरकार अगले 2 वर्षों में 5 करोड़ स्नातक-परास्नातक और तकनीकी शिक्षा से जुड़े छात्रों को स्मार्टफोन और टेबलेट देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक 15 लाख छात्रों को इस स्मार्टफोन में टेबलेट वितरित किए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि हर एक छात्र राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशा के अनुरूप आर्थिक स्वावलंबन के राष्ट्रीय पर आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र के हित में अपना योगदान दें। इसके लिए प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री डिजिटल योजना, उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, ओडीओपी योजना आदि युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्था का यह दायित्व है वह शासन की नीतियों से खुद को जोड़ते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराए। इन योजनाओं से जुड़कर विद्यार्थी डिग्री लेकर भटकने को मजबूर नहीं रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम को मारना चाहते थे दो सगे भाई, बाबा की पुलिस ने किया एनकाउंटर
पीछे छूट जाएगा समय की गति को नहीं समझने वाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों को नसीहत देते हुए कहा कि आज समय के अनुरूप चलने की आवश्यकता है। जो भी समय की गति को नहीं समझेगा, वह पीछे छूट जाएगा। हमें यह जानना होगा कि आज की आवश्यकता क्या है। समयानुरूप निर्णय नहीं होने पर हम कोसों दूर रहकर एकाकीपन का हिस्सा हो जाएंगे इसलिए हमें समय के हिसाब से खुद को तैयार करना होगा।
पीएम मोदी के पंच प्रण से जुड़ने का लें संकल्प
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमें यह विचार करना होगा कि आजादी के शताब्दी वर्ष तक हम कैसा भारत देखना चाहते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति और दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत देखने के लिए हमें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए पंच प्रणों से खुद को जोड़ने का संकल्प लेना होगा। इसमें युवाओं की बड़ी भूमिका है। सीएम योगी ने कहा कि विकसित भारत का निर्माण करने में हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने क्षेत्र के कर्तव्य का पालन ही राष्ट्रीय कर्तव्य है और ऐसा करते हुए हम नए भारत की नई तस्वीर बनाएंगे।
विरासत के प्रति रखना होगा सम्मान का भाव
सीएम योगी ने कहा कि विरासत के प्रति सम्मान का भाव रखना हम सबका दायित्व और नेशनल एजुकेशन सोसाइटी में यह भाव दिखाकर अभिनंदनीय कार्य किया है। नेशनल एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व प्रबंधक प्रेम नारायण श्रीवास्तव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम बाबू जिससे भी मिलते थे, उनके सहज व्यवहार से वह उनका हो जाता था। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है।
कन्या छात्रावास की मांग पर सीएम ने दिया आश्वासन
कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन सोसाइटी की तरफ से एमजी कॉलेज में 200 की क्षमता वाले कन्या छात्रावास की मांग की गई। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्ताव तैयार करके भेजिए, इस प्रस्ताव पर कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन नेशनल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव मनकेश्वर नाथ पांडेय ने और आभार ज्ञापन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेंद्र दुबे ने किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, नेशनल एजुकेशन सोसायटी और महात्मा गांधी कॉलेज की प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण शिव नारायण श्रीवास्तव, ममता नारायण गंगा दयाल श्रीवास्तव दीप नारायण, हरिनंदन लाल श्रीवास्तव, पूर्वी नारायण, राहुल नारायण, एमजीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह, एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
Cm yogi said human intelligence is also very important along with artificial intelligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत में इच्छा मृत्यु पाने वाले पहले व्यक्ति का हुआ निधन, हरीश राणा ने दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस
Mar 24, 2026 | 05:49 PMस्वप्नदोष से छुटकारा चाहते हैं? Premanand Ji Maharaj का अचूक उपाय, मन पर जीत का आसान रास्ता
Mar 24, 2026 | 05:45 PMदेश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में था भोंदू बाबा, सीएम फडणवीस ने विधानसभा में खोला अशोक खरात का कच्चा चिट्ठा
Mar 24, 2026 | 05:45 PMचांदुर बाजार में महावितरण की डोर-टू-डोर वसूली, बकायादारों पर कार्रवाई
Mar 24, 2026 | 05:44 PMवर्धा में तैराकी का क्रेज: नगर परिषद के इकलौते स्विमिंग पूल में भारी भीड़; नए पूल का काम 50% अधूरा, जल्द पूरा
Mar 24, 2026 | 05:43 PMअशोक खरात के खिलाफ अमरावती में सड़क पर उतरे युवक कांग्रेस कार्यकर्ता
Mar 24, 2026 | 05:35 PMम्हाडा घोटाला: कार्रवाई पर उठे सवाल, 197 आरोपियों पर केस, गिरफ्तारी सिर्फ एक की
Mar 24, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














