- Hindi News »
- Technology »
- Pm Modi Elon Musk Talks Second Time In Two Months Starlink Support India Digital Revolution
पीएम मोदी की एलन मस्क से दो महीने में दूसरी बार हुई बात, क्या अब भारत की डिजिटल क्रांति को मिलेगा स्टारलिंक का साथ?
PM Modi and Elon Musk Talks: इस बातचीत को खास महत्व इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि ठीक एक दिन पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने औपचारिक मुलाकात की थी।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

एलन मस्क और पीएम मोदी, फोटो - एक्स
PM Modi Talks With Elon Musk: भारत की डिजिटल क्रांति और वैश्विक तकनीकी सहयोग को लेकर शुक्रवार यानी 18 अप्रैल की सुबह बेहद खास रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क से एक बार फिर बात की। बता दें, ये बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर तनातनी चल रही है और तकनीकी सहयोग की नई संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
पीएम मोदी ने खुद इस बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, “एलन मस्क से विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। हमने इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हुई मुलाकात के बाद उठाए गए विषयों पर भी आगे बात की।”
प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान तकनीक और इनोवेशन के क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के बीच सहयोग की असीम संभावनाओं पर विचार हुआ है। उन्होंने दो टूक कहा कि भारत अमेरिका के साथ मिलकर इन क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
Spoke to @elonmusk and talked about various issues, including the topics we covered during our meeting in Washington DC earlier this year. We discussed the immense potential for collaboration in the areas of technology and innovation. India remains committed to advancing our… — Narendra Modi (@narendramodi) April 18, 2025
स्टारलिंक की भारत में एंट्री का संकेत?
इस बातचीत को खास महत्व इसलिए भी दिया जा रहा है क्योंकि ठीक एक दिन पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से स्टारलिंक की टीम ने औपचारिक मुलाकात की थी। इस बैठक में स्टारलिंक के वाइस प्रेसिडेंट चैड गिब्स और सीनियर डायरेक्टर रायन गुडनाइट मौजूद थे। यह पहली बार था जब स्टारलिंक के किसी प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार से सीधे संवाद किया हो।
बैठक की तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और उसके ठीक अगले दिन पीएम मोदी और एलन मस्क की बातचीत हुई, तो विशेषज्ञों और टेक जगत में चर्चा तेज हो गई है कि शायद अब भारत में स्टारलिंक की आधिकारिक एंट्री का रास्ता खुल गया है।
अभी साफ नहीं, लेकिन संकेत गहरे हैं
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पोस्ट में स्टारलिंक का नाम नहीं लिया और ना ही इस बात की पुष्टि की कि बातचीत का मकसद स्टारलिंक की एंट्री था। लेकिन हालात और घटनाक्रमों को जोड़ें तो यह साफ संकेत मिलते हैं कि सरकार और मस्क के बीच कुछ बड़ा पक रहा है।
टेक जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका ने हाल ही में भारत पर 26% टैरिफ लगाया है, जिससे व्यापारिक माहौल कुछ गरमा गया था। ऐसे में पीएम मोदी और मस्क की लगातार दूसरी बातचीत इस बात की तरफ इशारा करती है कि भारत तकनीकी निवेश को लेकर किसी भी तरह की राजनीतिक रुकावट को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहता है।
Pm modi elon musk talks second time in two months starlink support india digital revolution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में टैंकर की टक्कर से मां और 2 मासूमों की मौत, पति की हालत गंभीर, आरोपी ड्राइवर फरार
May 18, 2026 | 03:13 PMअब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
May 18, 2026 | 03:07 PMजेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
May 18, 2026 | 03:03 PMप्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
May 18, 2026 | 02:44 PMरॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














