पीएम मोदी ने रचा नया डिजिटल इतिहास, बने YouTube पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता
PM Modi YouTube Subscribers: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को YouTube पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Narendra Modi YouTube (Source. YouTube)
World First Leader 30 Million Subscribers: देश की सियासत में एक नया डिजिटल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को YouTube पर 30 मिलियन यानी 3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता और राजनेता बन गए हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ भारत बल्कि वैश्विक राजनीति के डिजिटल परिदृश्य में भी बड़ी मानी जा रही है। रैंकिंग के मुताबिक, पीएम मोदी इस श्रेणी में अन्य नेताओं से काफी आगे हैं। दूसरे स्थान पर मौजूद ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो के सब्सक्राइबर, पीएम मोदी के सब्सक्राइबर बेस का केवल एक-चौथाई ही हैं। इससे साफ है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी की पकड़ कितनी मजबूत है।
डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना ज्यादा सब्सक्राइबर
चौंकाने वाली बात यह है कि पीएम मोदी के YouTube सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना से भी ज्यादा है। यह आंकड़ा दुनिया भर में उनके डिजिटल आउटरीच और जनता के साथ सीधे संवाद की ताकत को दर्शाता है।
यह सफलता उन्हें एक और बड़ी उपलब्धि के कुछ ही दिनों बाद मिली है। हाल ही में वह Instagram पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स पाने वाले दुनिया के पहले नेता और पॉलिटिशियन बने हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
PM मोदी ने बनाया Instagram Reels का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स, जानें राहुल गांधी का हाल
Photo: मोदी सरकार और CJP के बीच क्या हुई बातचीत? तस्वीरों में जानिए बैठक की 10 बड़ी बातें
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Instagram पर भी नंबर वन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में Instagram जॉइन किया था। तब से लेकर अब तक उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती गई। आज उनके फॉलोअर्स की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से दोगुने से भी ज्यादा है। अगर दुनिया के बड़े नेताओं की बात करें तो इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के करीब 15 मिलियन, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के 14.4 मिलियन, तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन के 11.6 मिलियन और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के 6.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इन सभी की कुल संख्या भी पीएम मोदी के अकेले फॉलोअर्स से कम है।
ये भी पढ़े: क्या अब WhatsApp होगा पेड? जानिए नए प्रीमियम प्लान में क्या मिलेगा खास और क्या देना पड़ेगा पैसा
भारत में कौन है पीछे?
भारत में Instagram पर लोकप्रियता के मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग 16.1 मिलियन फॉलोअर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी करीब 12.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सूची में शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह डिजिटल कामयाबी दिखाती है कि आज की राजनीति सिर्फ रैलियों और भाषणों तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए सीधे जनता तक पहुंच बनाना ही असली ताकत बन चुका है।
