Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
Facebook Human Verification: AI और डीपफेक तकनीक के बढ़ते दौर में सोशल मीडिया पर असली और नकली अकाउंट की पहचान करना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। ऐसे में एक नई तकनीक लाई जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Facebook Human Verification (Source. Gemini)
Meta Blue Tick For Facebook Human Verification: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीपफेक तकनीक के बढ़ते दौर में सोशल मीडिया पर असली और नकली अकाउंट की पहचान करना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है। ऐसे में ऑनलाइन स्कैम, फर्जी प्रोफाइल और AI बॉट्स पर लगाम लगाने के लिए Meta एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जिसको लेकर कंपनी ने कहा है कि अब Facebook पर आम यूजर्स के लिए Human Verified बैज लॉन्च कर रही है जो पूरी तरह फ्री होगा। जिसका सीधा मतलब है कि अब ब्लू टिक पाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि सिर्फ एक मिनट का आसान वेरिफिकेशन करना होगा।
कैसे मिलेगा Human Verified बैज?
वहीं जानकारी में सामने आया है कि Meta के इस नए फीचर का मकसद यह साबित करना है कि Facebook अकाउंट किसी असली इंसान का है न कि AI बॉट या फर्जी प्रोफाइल का। इसके लिए यूजर को अपने फोन से एक छोटा-सा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करके सबमिट करना होगा। इसके बाद Facebook इस वीडियो का मिलान यूजर की प्रोफाइल फोटो से करेगा। अगर दोनों मेल खाते हैं तो अकाउंट को Human Verified बैज मिल जाएगा। वहीं खास बात यह है कि यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त होगी और केवल कुछ मिनटों में पूरी हो जाएगी।
कौन-कौन ले सकता है यह फ्री वेरिफिकेशन?
Meta ने जानकारी दी है कि इस बैज के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। जिसमें सबसे पहले यूजर की उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा अकाउंट पर पहले से किसी तरह के फ्रॉड, स्कैम या भ्रामक गतिविधियों का रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ Personal Profile के लिए उपलब्ध होगी। वहीं Facebook Pages और Professional Mode वाले प्रोफाइल इस फीचर का लाभ नहीं उठा सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
SynqSol AI करेगा बच्चों की मदद, पढ़ाई, करियर और रिलेशनशिप सभी सवालों के देगा जवाब
Jio ने लॉन्च किया नया Freedom Pack: ₹10,000 में 15 महीने की वैधता, 100 Mbps स्पीड और 12 OTT ऐप्स का फायदा
जंतर-मंतर पर AI Smart Glasses की एंट्री, प्रदर्शनकारियों की रिकॉर्डिंग से मचा बवाल, प्राइवेसी पर उठे बड़े सवाल
वेरिफाइड बैज कहां दिखाई देगा?
इस प्रक्रिया में एक बार वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह बैज Facebook की उन जगहों पर दिखाई देगा जहां यूजर की पहचान सबसे ज्यादा मायने रखती है। इनमें Facebook Profile, Marketplace, Facebook Dating और Facebook Groups शामिल हैं। वहीं कंपनी भविष्य में इसे यूजर्स की Feed Posts पर भी दिखाने की योजना बना रही है। अच्छी बात यह है कि यूजर को यह वेरिफिकेशन सिर्फ एक बार ही करना होगा।
ये भी पढ़े: ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
बैज मिलने का मतलब भरोसेमंद व्यवहार नहीं
इस प्रक्रिया को लेकर Meta ने साफ किया है कि Human Verified बैज केवल यह साबित करेगा कि अकाउंट किसी असली व्यक्ति का है। इसका मतलब यह नहीं है कि वह यूजर हमेशा सही या भरोसेमंद व्यवहार करेगा। वहीं वेरिफाइड यूजर्स को भी Facebook के Community Standards और Commerce Policy का पालन करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। वैसे अभी के लिए यह फीचर चुनिंदा देशों में रोलआउट किया जा रहा है और भारत में अभी इसकी शुरुआत नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में भारतीय यूजर्स को भी यह सुविधा मिलने लगेगी।
