-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Picsee App Launched Now Lets Use Ai To Find Photos From Your Friends That You Forgot
PicSee ऐप लॉन्च: अब AI की मदद से अपने दोस्तों से पाएं वो तस्वीरें जो आप भूल चुके हैं
- Written By: सिमरन सिंह
PicSee AI Photo Sharing App: बिलियन हार्ट्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ ने दुनिया का पहला AI-पावर्ड म्यूचुअल फोटो शेयरिंग ऐप PicSee लॉन्च किया है। जो अपने खास फीचर्स के लिए मशहूर हो रहा है।

PicSee में क्या है खास। (सौ. Picsee)
Koo Co-Founder Launches PicSee AI App: भारत की अग्रणी टेक कंपनी बिलियन हार्ट्स सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज़ ने दुनिया का पहला AI-पावर्ड म्यूचुअल फोटो शेयरिंग ऐप PicSee लॉन्च किया है। इसे सीरियल उद्यमी मयंक बिदावतका (Koo के सह-संस्थापक) ने विकसित किया है। जुलाई 2025 में सफल सॉफ्ट लॉन्च के बाद अब पिकसी अपने पब्लिक बीटा के साथ 27 देशों और 160 से अधिक शहरों में आधिकारिक रूप से उपलब्ध है। यह ऐप उन तस्वीरों को साझा करने का नया और स्मार्ट तरीका पेश करता है जो अक्सर दोस्तों की गैलरी में रह जाती हैं और कभी अपने असली मालिक तक नहीं पहुँच पातीं।
तस्वीरें साझा करने का अनोखा देकर पाओ मॉडल
हर साल अरबों तस्वीरें क्लिक होती हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर कभी साझा नहीं की जातीं। PicSee इस समस्या का समाधान अपने यूनिक Give & Get मॉडल से करता है। इस ऐप में यूजर्स को उनकी खुद की अनदेखी तस्वीरें वापस मिलती हैं वही जो उनके दोस्तों ने कभी खींची थीं। केवल तीन महीनों में पिकसी के यूज़र्स की संख्या 75 गुना बढ़ चुकी है, और अब तक 1.5 लाख से अधिक तस्वीरें शेयर की जा चुकी हैं। खास बात यह है कि 30% यूज़र्स के पास अपनी गैलरी से ज़्यादा तस्वीरें पिकसी पर हैं।
मयंक बिदावतका ने कहा, “दुनिया में 15 ट्रिलियन से ज़्यादा तस्वीरें हैं, और हर साल 2 ट्रिलियन नई ली जाती हैं, लेकिन अधिकांश कभी शेयर नहीं होतीं। लोग उन्हें भूल जाते हैं या वापस पाने का कोई कारण नहीं होता। PicSee इस समस्या का सबसे सुंदर समाधान है। यह दुनिया का पहला म्यूचुअल फोटो शेयरिंग ऐप है जो बिना किसी झंझट के, सुरक्षित तरीके से आपकी तस्वीरें लौटाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
WhatsApp यूजर्स में मचा हड़कंप, अचानक Account in review दिखा रहा ऐप, जानें क्यों हो रहा अकाउंट लॉक
उन्होंने आगे कहा, “हमारी फेशियल रिकग्निशन तकनीक पूरी गोपनीयता बनाए रखते हुए किसी भी फोन में आपकी तस्वीरें खोज सकती है। तस्वीरें फोन पर ही रहती हैं और ट्रांसफर के दौरान एन्क्रिप्ट की जाती हैं। PicSee उन्हें कभी देख या स्टोर नहीं करता। तस्वीरें यादें हैं, और हम उन्हीं यादों को वापस लाने आए हैं।”
पिकसी कैसे काम करता है
PicSee अपने एडवांस्ड फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से आपकी गैलरी स्कैन करता है, दोस्तों को पहचानता है और उन्हें एक स्मार्ट इनवाइट भेजता है “मेरे पास तुम्हारी 75 तस्वीरें हैं, उन्हें PicSee पर आकर लो।” जब दोस्त इनवाइट स्वीकार करते हैं, तो वे अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं। दोनों पक्षों को 24 घंटे की समीक्षा अवधि मिलती है, जिसमें वे अवांछित फोटो हटा सकते हैं।
ये भी पढ़े: BSNL Diwali Offer 2025: अब सिर्फ ₹1 में होगा सिम एक्टिवेशन, 30 दिन तक फ्री सेवा
प्राइवेसी-फर्स्ट एप्रोच
PicSee को Privacy First सिद्धांत पर बनाया गया है:
- कोई भी फोटो कंपनी के सर्वर पर सेव नहीं होती
- ऐप में स्क्रीनशॉट प्रतिबंधित हैं
- 24 घंटे की रिव्यू विंडो उपलब्ध है
- यूज़र्स किसी भी समय अपनी फोटो वापस ले सकते हैं
इन सुरक्षा उपायों के चलते पिकसी को दुनिया के सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद फोटो ऐप्स में गिना जा रहा है।
Picsee app launched now lets use ai to find photos from your friends that you forgot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMयह तो बस कॉमेडी है, रिहा होने के बाद बोले उदयनिधि स्टालिन; तृषा कृष्णन विवाद में गिरफ्तार हुए थे DMK नेता
Aug 04, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














