Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शादियों में स्मार्टफोन कैमरा हो सकता है डैमेज, जानें बचाव के तरीके

यही तेज लाइट्स स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर, लेजर लाइट अगर सीधी आपके कैमरा लेंस पर पड़ जाए, तो सेंसर बर्न हो सकता है। इससे फोन का कैमरा पूरी तरह से खराब हो सकता है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jan 27, 2025 | 10:35 AM

Photo Clicking से हो सकता है आपका फोन खराब। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत टेक डेस्क: शादियों में सज-धज कर फोटो खिंचवाना सभी को पसंद होता है। दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सेल्फी लेना आजकल हर किसी की आदत बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शादियों में ऐसा करने से आपके स्मार्टफोन का कैमरा डैमेज हो सकता है?

तेज लाइट्स और लेजर से बढ़ा कैमरा खराब होने का खतरा

शादियों में डेकोरेशन और लाइट्स का तरीका काफी बदल चुका है। तेज रौशनी, फ्लैश, और लेजर लाइट्स का इस्तेमाल आम हो गया है। लेकिन यही तेज लाइट्स स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकती हैं। खासकर, लेजर लाइट अगर सीधी आपके कैमरा लेंस पर पड़ जाए, तो सेंसर बर्न हो सकता है। इससे फोन का कैमरा पूरी तरह से खराब हो सकता है।

अगर सेंसर खराब हो जाए, तो फोटो खींचते समय ग्रीन, ऑरेंज या वाइट डॉट्स और लाइन्स नजर आ सकती हैं। इतना ही नहीं, कैमरे के ऑटो-फोकस सिस्टम में भी गड़बड़ी हो सकती है, जिससे तस्वीरें ब्लर आ सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?

सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की

उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार

पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया

लो-लाइट परफॉर्मेंस और एक्सपोजर पर असर

तेज लाइट और बार-बार फोटो क्लिक करने से कैमरे की लो-लाइट फोटोग्राफी परफॉर्मेंस पर भी बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही, फोटो के कंट्रास्ट और सैचुरेशन में असंतुलन हो सकता है।

कैमरा डैमेज से बचने के उपाय

  • कैमरा सेंसर को सुरक्षित रखने के लिए फिल्टर्स का इस्तेमाल करें।
  • तेज लेजर लाइट से कैमरे को बचाएं।
  • अगर लाइट ज्यादा तेज है, तो फोटोग्राफर से फोटो खींचने को कहें।
  • डायरेक्ट लाइट की ओर कैमरा पॉइंट करने से बचें।

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

शादी में फोटो खींचना जरूरी है, लेकिन सावधानी बरतना भी उतना ही जरूरी है। थोड़ा सतर्क रहकर आप अपने स्मार्टफोन कैमरे को खराब होने से बचा सकते हैं।

Photos taking at wedding may damage your smartphone camera to protect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2025 | 10:35 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.