-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Phonepe Launches Pre Approved Term Life Insurance
फोनपे ने लांच किया प्री-अप्रूव्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस, जानिए क्या होंगे फायदे
- Written By: विजय कुमार तिवारी
फोनपे ने प्री-अप्रूव्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस के लिए नया फीचर लांच किया है, जिससे पॉलिसी खरीदते समय आय के प्रमाण की आवश्यकता को समाप्त हो जाएगी। उससे लाखों भारतीयों के लिए बीमा कवरेज को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सकेगा...

फोन पे (कांसेप्ट फोटो)
नई दिल्ली : फोनपे ने भारत में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में एक नयी पहल करने जा रहा है, जिसमें बीमा उत्पादों को समावेशी बनाने की योजना है। साथ ही व्यापक आय सत्यापन की आवश्यकता के बिना जीवन बीमा कवरेज तेजी और सुविधाजनक तरीके से देने की योजना है। इसके लिए नया फीचर पेश किया है।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को अपने प्लेटफॉर्म पर प्री-अप्रूव्ड टर्म लाइफ इंश्योरेंस फीचर शुरू करने की घोषणा की। इस फीचर का उद्देश्य पॉलिसी खरीदते समय आय के प्रमाण की आवश्यकता को समाप्त कर लाखों भारतीयों के लिए बीमा कवरेज को अधिक सुलभ और किफायती बनाना है।
सीईओ विशाल गुप्ता ने बताया कि फोनपे कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर इस सुविधा को सक्षम करने के लिए प्रमुख बीमा कंपनियों के साथ भागीदारी की है। यह भागीदारी बीमा प्रदाताओं को अब अधिक उपयोगकर्ताओं के साथ 30 मिलियन से अधिक व्यक्तियों की सहायता करती है, जो पहले आय प्रमाण की कमी के कारण टर्म बीमा का लाभ नहीं उठा पाते थे।
सम्बंधित ख़बरें
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
पेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
लाखों फोनपे उपयोगकर्ता जिनमें व्यापारी, गिग वर्कर और कई अन्य उपयोगकर्ता समूह शामिल हैं, जिनके पास वेतन या आय का औपचारिक प्रमाण नहीं है, वे अब फोनपे प्लेटफॉर्म पर टर्म इंश्योरेंस उत्पादों का लाभ उठा सकते हैं। वास्तव में कंपनी इस ऑफर को बहुत अधिक बढ़ाने और इस वर्ष के अंत तक इसे 50 मिलियन उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाने के लिए अपनी पहुंच का विस्तार करने पर काम कर रही है।
इसे भी देखें..PhonePe ने लॉन्च किया पिनकोड ऐप, आसपास की दुकानों से भी ऑनलाइन मंगवाए जा सकते हैं सामान
फोनपे इंश्योरेंस ब्रोकिंग सर्विसेज के सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा कि हम अपने प्लेटफॉर्म पर प्री-अप्रूव्ड सम एश्योर्ड सुविधा के लॉन्च की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं। इस लॉन्च का उद्देश्य विभिन्न सामाजिक-आर्थिक स्तरों के भारतीयों के लिए उत्पादों को अधिक सुलभ और किफायती बनाकर पहले से वंचित ग्राहकों को टर्म लाइफ इंश्योरेंस के दायरे में लाना है।
सीईओ विशाल गुप्ता ने कहा, ”उद्योग जगत के लीडर्स के साथ भागीदारी कर और उनके साथ सहयोग कर हम उपयोगकर्ता अनुभव को सरल बनाने और ऐसे कस्टम मेड ऑफर देने में सक्षम हैं जो उद्योग जगत में अग्रणी हैं और साथ ही समावेशी तरीके से समाधान प्रदान करते हैं। हमारा मिशन बीमा खरीदने की प्रक्रिया को सभी के लिए सरल, आसान और किफायती बनाकर देश में बीमा अपनाने को बढ़ावा देना है।”
फोनपे अपने बीमा भागीदारों के अंडरराइटिंग सिद्धांतों के आधार पर एक उपयोगकर्ता आधार की पहचान करता है जिसके लिए प्री-अप्रूव्ड टर्म इंश्योरेंस प्रक्रिया सक्षम की जा सकती है। कंपनी ने नियामकों द्वारा निर्धारित अंडरराइटिंग सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए उपयोगकर्ताओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा प्रदाताओं के साथ मिलकर इस ओर काम कर रही है।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Phonepe launches pre approved term life insurance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










