अंतरिक्ष से आकर यात्री हुए अस्पताल में भर्ती, ये जानकारी आई सामने
केप कैनवेरल, 25 अक्टूबर (एपी) - अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा शुक्रवार को रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने बिताकर लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को एक अनिर्दिष्ट चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
केप कैनवेरल, 25 अक्टूबर (एपी) - अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा शुक्रवार को रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने बिताकर लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को एक अनिर्दिष्ट चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. केप कैनवेरल, 25 अक्टूबर (एपी) – अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा शुक्रवार को रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग आठ महीने बिताकर लौटे नासा के एक अंतरिक्ष यात्री को एक अनिर्दिष्ट चिकित्सा समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोइंग के कैप्सूल और तूफान मिल्टन में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष में रहना लंबा हो गया था। मध्य सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद, वे स्पेसएक्स कैप्सूल में वापस लौटे और फ्लोरिडा के तट से दूर मैक्सिको की खाड़ी में पैराशूट की सहायता से उतरे। उतरने के तुरंत बाद, नासा ने बताया कि अंतरिक्ष यात्रियों में से एक को “चिकित्सा समस्या” का अनुभव हुआ, जिसके कारण चालक दल को एहतियात के तौर पर फ्लोरिडा के पेंसाकोला के एक अस्पताल में ले जाया गया।
अंतरिक्ष एजेंसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अंतरिक्ष यात्री की हालत स्थिर है, और उसे “एहतियाती उपाय” के रूप में अस्पताल में रखा जा रहा है। अन्य अंतरिक्ष यात्री ह्यूस्टन लौट आए हैं। भारहीन वातावरण में महीनों बिताने के बाद, अंतरिक्ष यात्रियों को गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj Ka Rashifal 10 May 2026: मेष को मिलेगा भूमि-भवन का लाभ, वृश्चिक के घर बजेगी शहनाई
Weekly Horoscope: धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, जानें आपकी किस्मत में धन लाभ है या सावधानी
ऐसा होगा आने वाला सप्ताह: ग्रहों की चाल से सोना-चांदी के दामों में आएगा बदलाव, राशि परिवर्तन से बदलेंगे सितारे
ये भी पढ़े: Telegram में फिर आई नई परेशानी, कहा- कंटेंट होगा ब्लॉक
स्पेस एक्स ने नासा को किया इनफॉर्म
‘स्पेस एक्स’ ने मार्च में नासा के मैथ्यू डोमिनिक, माइकल बैरेट और जीनेट एप्स और रूस के एलेक्जेंडर ग्रेबेंकिन को अंतरिक्ष भेजा था। बैरेट ने अपने देश में मौजूद सहायता टीम की सराहना करते हुए कहा, “टीम ने हमारे साथ मिलकर पुनः योजना बनाई, पुनः उपकरण लगाए और सब कुछ फिर से किया … और इन सभी चुनौतियों से निपटने में हमारी मदद की।”
ये भी पढ़े: AI के प्यार में 14 साल के बच्चे ने किया सुसाइड, मां ने उठाया सख्त कदम
उनकी जगह पर गए स्टारलाइन के दो अंतरिक्ष यात्री भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स और ‘टेस्ट पायलट’ बुच विलमोर का मिशन आठ दिनों से बढ़कर आठ महीने का हो गया है। स्पेसएक्स ने चार सप्ताह पहले दो और अंतरिक्ष यात्रियों को भेजा था। ये सभी फरवरी तक वहीं रहेंगे। अंतरिक्ष स्टेशन में कई महीनों तक क्षमता से अधिक ‘क्रू’ सदस्यों के रहने के बाद अब वहां उसकी सामान्य क्षमता के अनुरूप सात ‘क्रू’ सदस्य हैं, जिनमें चार अमेरिकी और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री हैं।
