Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 10 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

झारखंड में छात्रों का बड़ा प्रदर्शन आज, JSSC-CGL पर नहीं बनी बात, विधानसभा घेरने बड़ी संख्या में जुटे छात्र

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद पर आज छात्रों ने राजभवन का घेराव करने का ऐलान कर दिया है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठा हो रहे हैं।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Aug 10, 2026 | 07:30 AM

रांची में आज राजभवन घेराव (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

JPSC-JSSC Student Protest: झारखंड में आज राजभवन घेराव की तैयारियां पूरी होती दिखाई दे रही है। पूरे राज्य से भारी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पर पहुंचने लगे है। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने 10 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। प्रस्तावित विधानसभा घेराव से पहले राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में छात्र रांची पहुंचने लगे हैं।

छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में एकत्र हो रहे हैं और कई छात्र रात स्टेडियम परिसर में ही रात गुजार रहे हैं। स्टेडियम परिसर में छात्रों की बढ़ती भीड़ साफ दिखाई दे रही है। कई छात्र वॉलीबॉल कोर्ट और अन्य स्थानों पर आराम करते नजर आए। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र विधानसभा घेराव में भाग लेंगे और अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाएंगे।

CGL परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े छात्र

छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी सभी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। खास तौर पर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र अड़े हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज

JPSC रद्द और ED जांच को राजी हुई सोरेन सरकार, CGL पर फंसा पेंच! छात्रों ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO

14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द? छात्र आंदोलन के आगे झुकी सोरेन सरकार, 90 दिनों में CID जांच का आश्वासन

VIDEO | Ranchi: Students from various districts camp in the open at Jaipal Singh Munda Stadium ahead of a planned assembly gherao. (Full video available on PTI Videos- https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/5JJyASLrXr — Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026

दरअसल, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर पिछले 16 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। रविवार को सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, जिसमें सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों को स्वीकार किया।

14वीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा रद्द

बैठक में छात्रों के विरोध और अनियमितताओं के आरोपों को देखते हुए 14वीं जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। इसके अलावा, विवादित वेंडर एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित पूर्व परीक्षाओं में वित्तीय लेनदेन के आरोपों की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) से कराने पर भी सरकार सहमत हो गई।

VIDEO | Ranchi: A delegation of the Cockroach Janta Party (CJP) arrived in Ranchi on August 8 to extend support to students protesting alleged irregularities in recruitment examinations conducted by JPSC-JSSC. One of the members’ from the delegation says, “Our position is clear,… pic.twitter.com/B4sTbyb7E1 — Press Trust of India (@PTI_News) August 9, 2026

हालांकि, जेएसएससी सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग सरकार ने नहीं मानी। सरकार ने इस परीक्षा से जुड़े आरोपों की न्यायिक जांच कराने का निर्णय लिया है। इसी मुद्दे को लेकर छात्रों में नाराजगी बनी हुई है और उन्होंने विधानसभा घेराव का ऐलान किया है।

आंदोलनकारी छात्रों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील

राज्य सरकार का कहना है कि छात्रों की कई प्रमुख मांगें पहले ही स्वीकार की जा चुकी हैं और सीजीएल परीक्षा को रद्द करना संभव नहीं है। सरकार ने आंदोलनकारी छात्रों से प्रदर्शन समाप्त करने की अपील भी की है।

यह भी पढ़ें – JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज

इस बीच, मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी और धांधलीमुक्त बनाने के लिए सरकार व्यापक नीतिगत सुधार लागू करेगी। इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जिसमें विशेषज्ञों के साथ छात्र प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा।

वार्ता के दौरान मंत्रियों ने अनशनरत छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से वीडियो कॉल के जरिए बातचीत कर भूख हड़ताल समाप्त करने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने फिलहाल अनशन जारी रखने का फैसला किया है। – एजेंसी इनपुट के साथ

Jharkhand student protest assembly gherao jssc cgl exam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 10, 2026 | 07:30 AM

Topics:  

  • Jharkhand
  • Ranchi
  • Students Protest

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.