घर बैठे मंगवाएं भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध सेवा
अब भक्त भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद पुरी मंदिर जाए बिना प्राप्त कर सकते है। ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से अब यह पवित्र प्रसाद सीधे आपके घर तक पहुंचाया जा सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
ऑनलाइन प्रसाद सेवा के लिए क्या करना होगा। (सौ. Freepik)
पुरी, ओडिशा: अब भक्तों को भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद के लिए पुरी मंदिर जाने की आवश्यकता नहीं है। ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से अब यह पवित्र प्रसाद सीधे आपके घर तक पहुंचाया जा सकता है। विशेष रूप से ऐसे भक्तों के लिए जो किसी कारणवश पुरी नहीं जा सकते, यह सुविधा एक आस्था से भरा समाधान बनकर उभरी है।
ऑनलाइन पोर्टल्स से मंगवाया जा सकता है महाप्रसाद
आज कई विश्वसनीय वेबसाइट्स हैं जो भगवान जगन्नाथ को चढ़ाया गया महाप्रसाद घर बैठे मंगवाने की सुविधा प्रदान कर रही हैं। कुछ प्रमुख वेबसाइट्स में शामिल हैं:
- OnlinePrasad.com
- PrasadSeva.com
- PujaPariseva.com
इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भक्त महाप्रसाद का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और उसे अपने घर पर होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
WhatsApp Username फीचर पर सरकार की सख्ती, Meta ने भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा बड़ी जांच
Truecaller पर सख्ती की तैयारी, सरकार के रडार पर आए Call Management Apps, जरूरी नंबर को भी बता रहा स्पैम
WhatsApp पर आया Meta Business Agent, अब AI करेगा ग्राहकों से बात, बुकिंग से लेकर सेल तक संभालेगा पूरा काम
प्रशासन की चेतावनी: ठगी से रहें सतर्क
हालांकि, इस डिजिटल सुविधा के बीच एक अहम बात का ध्यान रखना जरूरी है। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन, पुरी ने स्पष्ट किया है कि वे कभी भी ऑनलाइन पूजा या प्रसाद के लिए किसी प्रकार का दान स्वीकार नहीं करते। “MyPuriTour सलाह देता है कि श्रद्धालु ऐसी फर्जी वेबसाइटों और धोखाधड़ी से सावधान रहें जो मंदिर के नाम पर दान या सेवा शुल्क मांगती हैं।”
Oppo Reno 14 भारत में लॉन्च के लिए तैयार, जानें स्पेसिफिकेशन्स और कीमत
पुरी जाकर प्राप्त करें असली महाप्रसाद
यदि आप पुरी की यात्रा पर हैं, तो भगवान जगन्नाथ का शुद्ध महाप्रसाद मंदिर परिसर के अंदर स्थित आनंद बाजार से प्राप्त किया जा सकता है। यह स्थान देशभर में अपने महाप्रसाद वितरण के लिए प्रसिद्ध है।
