- Hindi News »
- Technology »
- Oppo Find X9 Series Launch India Price Including A 200mp Camera And A Powerful Battery
Oppo Find X9 सीरीज पर लॉन्च के साथ ही खास ऑफर, मिलेगा 200MP कैमरा और दमदार बैटरी
Oppo Find X9 Pro: Oppo जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह

Oppo Find X9 में क्या है खास। (सौ. Oppo)
Oppo Find X9 Price in India: Oppo जल्द ही अपनी बहुप्रतीक्षित Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के तहत दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च किए जाएंगे। ये दोनों डिवाइस पहले से ही चीन के मार्केट में अपनी दमदार परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी के लिए चर्चा में हैं।
18 नवंबर को होगा लॉन्च
Oppo ने कन्फर्म किया है कि Find X9 सीरीज को भारत में 18 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने एक खास “प्रिविलेज पैक” भी पेश किया है, जिसकी कीमत सिर्फ 99 रुपये रखी गई है। इस पैक के तहत ग्राहकों को ₹1000 का एक्सचेंज कूपन, 80W SUPERVOOC पावर एडॉप्टर, और दो साल का बैटरी प्रोटेक्शन प्लान मिल रहा है यानी महज़ 99 रुपये में शानदार ऑफर।
डिजाइन और कैमरा फीचर्स
Oppo Find X9 सीरीज का कैमरा इसका सबसे बड़ा आकर्षण है। कंपनी ने इस सीरीज के लिए Hasselblad के साथ साझेदारी की है, जिससे बेहतरीन फोटोग्राफी अनुभव मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
- Find X9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (50MP + 50MP + 50MP) दिया जाएगा।
- वहीं, Find X9 Pro में 200MP का प्राइमरी सेंसर समेत (50MP + 50MP + 200MP) कैमरा सिस्टम मिलेगा।
- दोनों फोन्स में 50MP का फ्रंट कैमरा भी मौजूद होगा।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
Oppo Find X9 में 6.59-इंच का OLED डिस्प्ले, जबकि Pro वेरिएंट में 6.78-इंच का फ्लैट OLED पैनल दिया गया है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रेजॉल्यूशन के साथ आते हैं, जो स्मूद और कलर-रिच विजुअल एक्सपीरियंस देंगे।
दोनों स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 16GB तक RAM और 1TB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प होगा। डिवाइस Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेगा।
ये भी पढ़े: पुराने स्मार्टफोन से पाएं नए iPhone पर छूट, जानिए Apple के Trade-In प्रोग्राम की पूरी जानकारी
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Find X9 में 7025mAh बैटरी, जबकि Find X9 Pro में 7500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। दोनों ही मॉडल 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जो कुछ ही मिनटों में फोन को फुल चार्ज कर सकती है।
ध्यान दें
Oppo Find X9 सीरीज न केवल डिजाइन और कैमरा के मामले में उन्नत है, बल्कि इसमें परफॉर्मेंस और बैटरी पावर का भी शानदार संयोजन देखने को मिलेगा। 18 नवंबर को इसका लॉन्च टेक मार्केट में एक नया मुकाम तय कर सकता है।
Oppo find x9 series launch india price including a 200mp camera and a powerful battery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMअंजनगांव सुर्जी में 2 एकड़ में 10 क्विंटल मूंग का उत्पादन, युवा किसान दर्शन बर्हाणपुरे का प्रयोग सफल
May 23, 2026 | 07:06 PMभीषण गर्मी में पावर कट से हाहाकार, योगी सरकार के एक्शन से बिजली विभाग में हड़कंप! दो अधिकारियों पर गिरी गाज
May 23, 2026 | 07:05 PMविनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
May 23, 2026 | 06:44 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














