- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus 12r Launching In New Sunset Dune Colour Variant
नए कलर वेरिएंट में वनप्लस ने पेश की OnePlus 12R की पहली झलक
- Written By: अपूर्वा नायक
OnePlus 12R एक नए कलर Sunset Dune कलर के साथ बाजार में पेश होने वाला है। कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है।

वनप्लस 12 आर सनसेट ड्यून ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : अपने बजट स्मार्टफोन के लिए मशहूर कंपनी वनप्लस ने जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन OnePlus 12R को नए कलर में पेश करने की योजना बनाई है। कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि भी की है और इस नए वेरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा की है। वनप्लस ने इस नए स्मार्टफोन को लेकर एक टीजर भी जारी किया है, जिसमें इस फोन की झलक देखने को मिली है।
वनप्लस के द्वारा जारी किए गए इस टीजर में इस फोन की पूरी डिटेल्स की जानकारी नहीं दी है, लेकिन इस टीजर में केवल फोन का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इस फोन का कैमरा आइलैंड रोज गोल्ड कलर का दिख रहा है।
पहले ब्लू कलर में पेश हुआ था
वनप्लस ने इसी साल के शुरूआत में OnePlus 12R को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय इस फोन को ब्लू कलर में पेश किया था। जिसके बाद इस फोन के कई कलर वेरिएंट में लॉन्च हो चुके है। इसी कड़ी में अब एक और कलर में इस फोन को भारत में पेश किया जाने वाला है। इस नए कलर वेरिएंट को कंपनी ने Sunset Dune नाम दिया है। वनप्लस के इस फोन का टीजर वनप्लस इंडिया ने जारी किया है, जिससे ये साफ हो गया है कि इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि ये नए कलर वाला स्मार्टफोन भारत में कब तक उपलब्ध होने वाला है, इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है। उम्मीद है कि ये फोन जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा।
OnePlus 12R Sunset Dune के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो कंपनी ने इस नए कलर वेरिएंट वाले फोन के स्पेसिफिकेशन में कोई भी बदलाव नहीं किया है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में आपको 6.78 इंच का कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन भी मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो ये फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ऑक्सीजनओएस पर काम करता है। वनप्लस आपको इसके साथ 3 एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जाता है।
OnePlus 12R में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में आपको 5,500mAh की बैटरी दी जा रही है, जो 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oneplus 12r launching in new sunset dune colour variant
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में धर्मांतरण करवाकर मुस्लिम आबादी बढ़ाने का AIMIM का प्लान! इम्तियाज जलील पर बरसे संजय निरूपम
Jun 08, 2026 | 10:54 PMवाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PMTMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PMजयपुर में मस्जिद-मजार समेत पांच धार्मिक स्थलों पर चला बुलडोजर, 19 घंटे बाद इंटरनेट सेवा बहाल
Jun 08, 2026 | 10:46 PMRice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
Jun 08, 2026 | 10:43 PMइतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PMEbola Alert: इबोला वायरस को लेकर सख्त हुई तेलंगाना सरकार, गलत जानकारी देने वाले यात्रियों पर दर्ज होगी केस
Jun 08, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM
गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM














