Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लोकभवन के नाम से रेलवे टिकट घोटाला! राज्यपाल के PA के जाली दस्तखत कर VIP कोटे से टिकट निकालने वाले 5 गिरफ्तार

Mumbai Railway Ticket Scam: मालाबार हिल पुलिस ने लोकभवन के जाली लेटरहेड और राज्यपाल के PA के फर्जी हस्ताक्षर से VIP कोटे का रेलवे टिकट घोटाला पकड़ा। 5 गिरफ्तार।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 30, 2026 | 01:15 PM

लोकभवन के नाम पर चल रहा था रेलवे टिकट का काला कारोबार (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Lok Bhavan Fake Railway Ticket Scam: मुंबई पुलिस की मालाबार हिल पुलिस स्टेशन की टीम ने भारतीय रेलवे के इमरजेंसी (VIP) कोटे का दुरुपयोग कर कन्फर्म टिकट हासिल करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह महाराष्ट्र के लोकभवन (राजभवन) के जाली लेटरहेड, फर्जी मुहर और राज्यपाल के निजी सहायक (PA) के फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर रेलवे अधिकारियों को गुमराह करता था।

मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य सूत्रधार और मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस सिंडिकेट के तार देशभर में फैले लगभग 200 से अधिक एजेंटों से जुड़े हुए थे।

मध्य रेलवे के वेरिफिकेशन से बेनकाब हुआ रैकेट

इस हाई-प्रोफाइल फर्जीवाड़े का खुलासा उस समय हुआ जब मध्य रेलवे (Central Railway) के चीफ कमर्शियल मैनेजर (CCM) कार्यालय ने फरवरी 2026 में लोकभवन प्रशासन से कुछ संदिग्ध सिफारिशी पत्रों का भौतिक सत्यापन मांगा।

सम्बंधित ख़बरें

ऑनलाइन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 37,200 लोगों का बैंकिंग डेटा और 967 फर्जी APK फाइल बरामद

नासिक: बेटी की मौत के सदमे में पिता ने भी लगाई फांसी, दो दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

IIT बॉम्बे के हॉस्टल में दूसरे वर्ष के छात्र का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी, परिसर में फैली शोक की लहर

महाराष्ट्र में विकास कार्यों की निगरानी अब AI और जियो टैगिंग से, गुणवत्ता पर रहेगी डिजिटल नजर

रेलवे टिकट घोटाला मामले में दस्तावेजों की जांच के दौरान लोकभवन के अधिकारियों ने पाया कि उन पत्रों पर राज्यपाल के तत्कालीन निजी सहायक अभयसिंह देशमुख के जाली हस्ताक्षर किए गए थे और पदनाम की नकली रबर स्टैंप का प्रयोग हुआ था। राजभवन से किसी भी तरह की सिफारिश जारी न होने की पुष्टि होने के बाद तुरंत मालाबार हिल पुलिस स्टेशन में आधिकारिक एफआईआर दर्ज कराई गई।

ये भी पढ़ें- शिंदे-ठाकरे को अदालत ने किया तलब, कल्याण कोर्ट में पेश होंगे दोनों पूर्व मुख्यमंत्री, जानें क्या है वजह

वेटिंग लिस्ट टिकट को VIP कोटे से कराते थे कन्फर्म

पुलिस की तकनीकी जांच और सर्विलांस में इस पूरे गिरोह की कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ। गिरोह के सदस्य या एजेंट पहले आम यात्रियों का सामान्य वेटिंग लिस्ट टिकट (Waiting List Ticket) बुक करते थे। इसके बाद लोकभवन के नाम से तैयार फर्जी सिफारिशी पत्र पर फर्जी मोबाइल नंबर दर्ज कर रेलवे के इमरजेंसी कोटा सेल को भेजा जाता था। एलटीटी-राजगीर एक्सप्रेस, छपरा एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों में थर्ड एसी (3AC) की सीटें कन्फर्म कराकर यात्रियों से कई गुना ज्यादा रकम वसूली जाती थी।

5 आरोपी गिरफ्तार, 200 एजेंटों के नेटवर्क की जांच जारी

मालाबार हिल पुलिस ने कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शत्रुंजय राजकुमार यादव उर्फ अनूप (34) समेत चार दलालों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन अमरीश ठक्कर नामक व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में पता चला है कि देश के अलग-अलग राज्यों में फैले 200 से अधिक एजेंट तत्काल व कन्फर्म टिकट दिलाने का लालच देकर भोले-भाले यात्रियों को फंसाते थे। फिलहाल पुलिस यह आंकलन कर रही है कि अब तक कितने फर्जी पत्रों का इस्तेमाल कर रेलवे को वित्तीय और सुरक्षा संबंधी नुकसान पहुंचाया गया है।

Malabar hill police busted fake lok bhavan letterhead railway vip quota ticket scam

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Mumbai
  • Mumbai News
  • Railway Ticket
  • Scam Alert

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.