पुरानी Washing Machine को फिर से बनाए नया, इस तरीके से होगी मुश्किल आसान
घर में जब वाशिंग मशीन हो तो उसकी समय-समय पर सफाई करना जरूरी होता है। वाशिंग मशीन की सतह पीली पड़ जाती है, जिस वजह से कपड़ों की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। ऐसे में हम वाशिंग मशीन को क्लीन करने के कुछ तरीके लेकर आए हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
घर की Washing Machine को साफ रखना भी जरूरी है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. किसी भी घर में जब वाशिंग मशीन नहीं होती है, तो वह एकदम साफ तरीके से कपड़ों को धोती है, लेकिन समय के साथ-साथ उपयोग करते-करते उसका रंग फीका पड़ जाता है। वाशिंग मशीन की सतह पीली पड़ जाती है, जिस वजह से कपड़ों की सफाई अच्छे से नहीं हो पाती। ऐसे में हम वाशिंग मशीन को क्लीन करने के कुछ तरीके लेकर आए हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी वाशिंग मशीन को फिर से नए जैसा बना सकते हैं।
सफेद सिरका और बेकिंग सोडा
एक कटोरी में आधा कप बेकिंग सोडा और एक कप सफेद सिरका मिलाएं। इस मिश्रण को वाशिंग मशीन के बाहरी हिस्से पर स्पंज या फिर मुलायम कपड़े से लगाएं और 10 से 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर गीले कपड़े से साफ कर दें। बेकिंग सोडा और सिरका दाग-धब्बों को साफ करते हैं, जिससे मशीन चमकने लगती है।
ये भी पढ़े: हर चीज के लिए करते है ऑनलाइन पेमेंट, RBI ने किए UPI ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
डिटर्जेंट और गर्म पानी
गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलाकर एक हल्का घोल बनाएं। इस घोल को वाशिंग मशीन की बाहरी सतह को साफ करने के लिए लगाएं। इससे मशीन पर जमा धूल, दाग और पीलापन हट जाएगा। बाद में सूखे कपड़े से साफ कर लें।
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को मशीन के उन जगहों पर लगाएं जहां पर गंदगी या फिर पीलापन जम गया है। थोड़ी देर तक इसे रखें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें। नींबू के गुण से मशीन में प्राकृतिक तौर पर चमक आएगी।
ये भी पढ़े: 15 रुपये में ले Spotify Premium के मजे, इन म्यूजिक ऐप की कीमत से करें कंपेयर
स्टेनलेस स्टील क्लीनर
अगर आपकी वाशिंग मशीन स्टेनलेस स्टील की है, तो आप बाजार में उपलब्ध स्टेनलेस स्टील क्लीनर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे मशीन में चमक तो आएगी ही, इसके साथ ही वह और भी बेहतर तरीके से काम करने लगेगी।
