अंतरिक्ष में एक परमाणु विस्फोट से खत्म हो सकते हैं 99% सैटेलाइट, नई स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला खतरा

Satellite Damage Study: पृथ्वी के चारों ओर 13 हजार से ज्यादा सैटेलाइट्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। जिनको कुछ भी हुआ तो इसका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।
nuclear explosion in space could destroy 99%  satellites
Satellite को लेकर चेतावनी।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • अगर अंतरिक्ष में सिर्फ एक परमाणु विस्फोट हो जाए तो क्या होगा?

  • अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय और प्रिंसटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की नई स्टडी ने खतरे की चेतावनी दी है।

  • 99 फीसदी सैटेलाइट्स कुछ ही दिनों में काम करना बंद कर सकते हैं।

Nuclear Explosion in Space: पृथ्वी के चारों ओर घूम रहे 13 हजार से ज्यादा सैटेलाइट्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा हैं। जिससे मौसम की जानकारी से लेकर GPS, फोन कॉल, इंटरनेट और संचार सेवाओं तक कई जरूरी काम इनके भरोसे चलते हैं। लेकिन सोचिए अगर अंतरिक्ष में सिर्फ एक परमाणु विस्फोट हो जाए तो क्या होगा? इसको लेकर अमेरिका के विस्कॉन्सिन-मैडिसन विश्वविद्यालय और प्रिंसटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की नई स्टडी ने इसी खतरे को लेकर चेतावनी दी है।

जिसमें शोधकर्ताओं के सिमुलेशन ने बताया है कि अंतरिक्ष में एक शक्तिशाली परमाणु विस्फोट से लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में मौजूद करीब 99 फीसदी सैटेलाइट्स कुछ ही दिनों में काम करना बंद कर सकते हैं। लेकिन यह एक काल्पनिक स्थिति पर आधारित वैज्ञानिक मॉडल है कोई वास्तविक घटना नहीं। यह शोध अभी पीयर-रिव्यू भी नहीं हुआ है।

1962 के Starfish Prime परीक्षण से जुड़ा है खतरा

इस खतरे को समझने के लिए 1962 में हुए अमेरिकी परमाणु परीक्षण Starfish Prime को देखना जरूरी है। उस समय अमेरिका ने प्रशांत महासागर के ऊपर करीब 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर 1.4 मेगाटन का परमाणु विस्फोट किया था। इससे पैदा हुए रेडिएशन ने कई सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचाया था। वहीं तब अंतरिक्ष में आज के मुकाबले बहुत कम सैटेलाइट्स थे। लेकिन अब उनकी संख्या हजारों में पहुंच चुकी है। ऐसे में वैसी घटना के परिणाम कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते हैं।

एक विस्फोट से कैसे बेकार होंगे हजारों सैटेलाइट?

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने 1 मेगाटन के परमाणु विस्फोट का सिमुलेशन किया। इसमें विस्फोट को 500 किलोमीटर की ऊंचाई पर दक्षिण अटलांटिक अनॉमली के ऊपर माना गया। साथ ही यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र का अपेक्षाकृत कमजोर इलाका है। वहीं विस्फोट के बाद रेडियोधर्मी कण पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र में फंसकर कृत्रिम रेडिएशन बेल्ट बना सकते हैं। सैटेलाइट्स जब बार-बार इस क्षेत्र से गुजरेंगे, तो रेडिएशन उनके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाएगा।

शोधकर्ताओं के मॉडल ने बताया है कि पहले दिन करीब 25 फीसदी, तीसरे दिन 78 फीसदी और सातवें दिन लगभग 98 फीसदी सैटेलाइट्स काम करना बंद कर सकते हैं। 15 दिनों में यह आंकड़ा 99.4 फीसदी तक पहुंच सकता है।

nuclear explosion in space could destroy 99%  satellites
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा बड़ा कैमरा बदलाव, 200MP सेंसर के साथ आ सकता है नया Pro मॉडल

सैटेलाइट टकराए तो बढ़ेगा अंतरिक्ष में मलबा

खतरा सिर्फ सैटेलाइट्स के खराब होने तक सीमित नहीं रहेगा। वहीं काम करना बंद करने के बाद कई सैटेलाइट्स अपना रास्ता बदलने या टक्कर से बचने की क्षमता खो सकते हैं। स्टडी ने इसको लेकर बताया है कि शुरुआती दो साल में करीब 20 टक्करें हो सकती हैं। 10 साल बाद इनसे लगभग 3,900 नए मलबे के टुकड़े अंतरिक्ष में फैल सकते हैं। यह मलबा दूसरी सैटेलाइट्स के लिए भी खतरा बनेगा। यहां तक कि नई सैटेलाइट्स लॉन्च करना भी मुश्किल हो सकता है क्योंकि उन्हें बचे हुए रेडिएशन और मलबे का सामना करना पड़ेगा।

nuclear explosion in space could destroy 99%  satellites
Digital Arrest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, WhatsApp को देना होगा जवाब, बैंक की लापरवाही पर मिलेगा ठगी का पैसा?

आम लोगों की जिंदगी पर क्या पड़ेगा असर?

अगर इतनी बड़ी संख्या में सैटेलाइट्स काम करना बंद कर दें तो इसका असर सीधे आम लोगों पर पड़ेगा। जिसमें GPS और नेविगेशन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। मौसम की भविष्यवाणी, सैटेलाइट इंटरनेट और संचार व्यवस्था में भी बड़ी रुकावट आ सकती है। इसके अलावा कई सैन्य और निगरानी सेवाएं भी प्रभावित होंगी।

वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को रोकना बेहद जरूरी है। क्योंकि एक बार ऐसा होने पर सिर्फ सैटेलाइट्स बदलना पर्याप्त नहीं होगा बल्कि पूरी अंतरिक्ष व्यवस्था को दोबारा तैयार करने में लंबा समय लग सकता है।