

Galaxy S27 Ultra Camera: Samsung की अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Galaxy S27 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। एक ताजा लीक में Galaxy S27, Galaxy S27+, Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra के कैमरा सेंसर की डिटेल्स सामने आई हैं। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बार कंपनी पहली बार लाइनअप में नया Pro मॉडल शामिल कर सकती है। वहीं S27 Pro और S27 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
लेकिन सभी मॉडल्स में कैमरा अपग्रेड एक जैसा नहीं होगा। जहां स्टैंडर्ड और Plus मॉडल में पुराने कैमरा हार्डवेयर को बरकरार रखा जा सकता है वहीं Pro और Ultra में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि ये जानकारियां लीक पर आधारित हैं Samsung ने अभी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
SammyGuru की रिपोर्ट में बताया गया है कि Galaxy S27 और Galaxy S27+ में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके लिए Samsung दो सेंसर टेस्ट कर रही है जिनमें Sony IMX955 और Samsung S5KGNG शामिल हैं। दूसरा सेंसर Galaxy S26 और S26+ में भी इस्तेमाल किया गया है।
इसके अलावा दोनों फोन में 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है जिसमें Sony IMX564 सेंसर होगा। वहीं 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा Samsung S5K3K1 सेंसर के साथ आ सकता है। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए Samsung S5K3LU और Sony IMX874 सेंसर पर विचार किया जा रहा है।
लीक में बताया गया है कि Galaxy S27 Pro और Galaxy S27 Ultra में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें Samsung का S5KHP6 सेंसर इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। वहीं दोनों फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है जिसके लिए Samsung S5KJN3 या Sony IMX855 सेंसर टेस्ट किए जा रहे हैं। सेल्फी के लिए दोनों प्रीमियम मॉडल में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। लेकिन टेलीफोटो कैमरे के मामले में दोनों के बीच अंतर होगा। S27 Pro में 3x ऑप्टिकल जूम और S27 Ultra में 5x ऑप्टिकल जूम मिल सकता है।
नोट: सभी स्पेसिफिकेशन लीक पर आधारित हैं।
इस लीक की सबसे दिलचस्प बात Galaxy S27 Ultra का कैमरा सेटअप है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसमें अलग से 3x टेलीफोटो कैमरा नहीं दिया जाएगा। इसके बजाय कंपनी 5x जूम वाले टेलीफोटो कैमरे पर फोकस कर सकती है।
इसमें दूसरी तरफ नया Galaxy S27 Pro 3x जूम कैमरे के साथ आ सकता है। यानी इस बार Pro और Ultra के बीच कैमरा जूम का अंतर ज्यादा साफ हो सकता है। लेकिन Samsung ने अभी Galaxy S27 सीरीज, नए Pro मॉडल या इसके कैमरा फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में लॉन्च से पहले इन जानकारियों में बदलाव संभव है।