अब किसी की सीक्रेट लिस्ट में फंसना नहीं पड़ेगा, Instagram ने दिया यूजर्स को बड़ा अधिकार
Instagram Update: आजकल प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर बहस तेज़ होती जा रही है। यूजर्स अक्सर यह सवाल उठाते हैं कि आखिर कंपनियां उनकी निजता का कितना सम्मान कर रही हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
Instagram Close friend (Source. Design)
Close Friends List: सोशल मीडिया पर आजकल प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस को लेकर बहस तेज़ होती जा रही है। यूजर्स अक्सर यह सवाल उठाते हैं कि आखिर कंपनियां उनकी निजता का कितना सम्मान कर रही हैं। इसी बीच Instagram ने अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की प्राइवेसी को मजबूत करने वाला एक बड़ा बदलाव करने का ऐलान किया है। अब अगर किसी ने आपको अपनी ‘Close Friends’ लिस्ट में जोड़ लिया है और आप वहां रहना नहीं चाहते, तो आप खुद ही उस लिस्ट से बाहर निकल सकते हैं। यानी अब आपकी मर्जी के बिना कोई आपको अपनी ‘सीक्रेट लिस्ट’ का हिस्सा नहीं बना पाएगा।
Close Friends फीचर क्या है?
Instagram ने 2018 में Close Friends फीचर लॉन्च किया था। इसका मकसद यह था कि यूजर्स अपने सभी फॉलोअर्स की बजाय सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ ही अपनी निजी स्टोरीज़ शेयर कर सकें। यह फीचर आते ही काफी लोकप्रिय हो गया और इन्फ्लुएंसर्स, ब्रांड्स और आम यूजर्स इसे खूब इस्तेमाल करने लगे। हालांकि, समय के साथ यह शिकायत भी सामने आई कि कई लोग बिना पूछे दूसरों को अपनी Close Friends लिस्ट में जोड़ देते हैं, जो सामने वाले को असहज महसूस करा सकता है।
अब कंट्रोल पूरी तरह यूजर के हाथ में
- Instagram के नए अपडेट के बाद अब यूजर खुद तय करेगा कि वह किसकी Close Friends लिस्ट में रहना चाहता है और किसकी नहीं।
- अगर कोई आपको अपनी क्लोज फ्रेंड लिस्ट में जोड़ देता है और आप वहां नहीं रहना चाहते, तो आप बिना किसी को बताए चुपचाप उस लिस्ट से बाहर निकल सकते हैं।
- इसके लिए न तो सामने वाले को मैसेज करने की जरूरत होगी और न ही उसे अनफॉलो करना पड़ेगा।
नया फीचर कैसे करेगा काम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram जल्द ही प्रोफाइल या स्टोरी सेटिंग्स में ‘Leave Close Friends List’ का ऑप्शन देगा। जब आप किसी की Close Friends लिस्ट छोड़ेंगे:
सम्बंधित ख़बरें
Instagram पर बड़ा बदलाव, अब AI कंटेंट छिपाना मुश्किल, नया AI Creator लेबल करेगा सब साफ
Samsung का बड़ा झटका, बार-बार महंगे हो रहे फोन, फिर बढ़ाई 7 फोन की कीमत
Paytm का गुप्त ऑफर, हर पेमेंट पर मिल रहा फ्री गोल्ड, आपने भी कर दी ये गलती तो गया फायदा
WhatsApp में बड़ा बदलाव, अब चैटिंग होगी और भी स्टाइलिश, नया Liquid Glass डिजाइन मचाएगा धूम
- उस व्यक्ति को कोई नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा
- आपको उसकी प्राइवेट स्टोरीज़ दिखना बंद हो जाएंगी
- यह फीचर काफी हद तक WhatsApp के ‘Leave Group’ ऑप्शन जैसा होगा।
कब तक मिलेगा यह अपडेट?
फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और कुछ बीटा यूजर्स को ही दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ हफ्तों में Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए यह अपडेट रोलआउट कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े: अब चलते-चलते बोलेगा Google Maps, पैदल और साइकिल वालों के लिए आया Gemini AI, बिना फोन छुए मिलेगा पूरा रास्ता
क्यों जरूरी था यह बदलाव?
Close Friends फीचर असल में करीबी लोगों के लिए बनाया गया था, लेकिन कई बार लोग दिखावे या नेटवर्किंग के लिए सैकड़ों लोगों को इस लिस्ट में डाल देते हैं। इससे यूजर्स का फीड उन स्टोरीज़ से भर जाता है, जिनमें उनकी कोई दिलचस्पी नहीं होती। नया फीचर यूजर्स को अपना फीड कंट्रोल करने, डिजिटल क्लटर से बचने और प्राइवेसी बनाए रखने में मदद करेगा।
