-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- It Raids On Close Friends Of Anil Parab And Aaditya Thackeray
आदित्य ठाकरे और अनिल परब के करीबियों पर आईटी की छापेमारी
- Written By: लतिकेश शर्मा

File Photo
मुंबई: महाराष्ट्र विधान मंडल के चल रहे बजट सत्र के बीच आयकर विभाग (आईटी) ने मंगलवार को राज्य के परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ( Aaditya Thackeray) के करीबियों के घरों पर छापा (IT Raids) मारा । आईटी विभाग ने अनिल परब के करीबी नेता संजय कदम (Sanjay Kadam) के अलावा आरटीओ अधिकारी बजरंग खरमाटे (Bajrang Kharmate) के घर पर छापा मारा है। संजय कदम अंधेरी इलाके में स्थित स्वान लेक अपार्टमेंट की सोलहवीं मंजिल पर रहते हैं। उनका कारोबार केबल व्यवसाय का है।
वहीं आदित्य के करीबी राहुल कनाल (Rahul Kanal) के घर पर भी आईटी विभाग ने छापेमारी की है। कनाल, युवा सेना के नेता होने के साथ शिर्डी मंदिर के ट्रस्टी भी हैं। आईटी विभाग की टीम मंगलवार की सुबह कनाल के बांद्रा स्थित नाइन अल्मेडा बिल्डिंग स्थित घर पर पहुंची और वहां सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बिना मराठी सर्टिफिकेट ऑटो-टैक्सी चलाने वालों पर होगी कार्रवाई, सरकार का बड़ा नियम लागू
विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार! कर्जमाफी के कड़े नियमों को बदलने के लिए बनी कमेटी
जानिए कब खत्म होगी BEST बस कर्मचारियों की हड़ताल, क्यों रातोंरात हुआ चक्काजाम?
क्या कांग्रेस में होगा उद्धव की पार्टी विलय? नितेश राणे का बड़ा दावा, बोले- आदित्य ठाकरे शिवसेना यूबीटी के…
महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा
इस दौरान इमारत के नीचे भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था। कनाल को आदित्य ठाकरे का बेहद करीबी नेता माना जाता है। शिवसेना के दो नेताओं के करीबियों पर एक ही दिन आईटी छापेमारी से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है। इससे पहले आईटी विभाग ने शिवसेना के उपनेता और स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव के घर पर छापेमारी की थी।
[blockquote content=”केंद्रीय एजेंसियां बीजेपी की पब्लिसिटी करने वाली एजेंसी बन गई है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई के सामने महाराष्ट्र झुकेगा नहीं, रुकेगा नहीं। यह सरासर केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग है। पहले यह बंगाल में हुआ। बाद में आंध्र प्रदेश और अब महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए इस तरह की कार्रवाई हो रही है। ” pic=”” name=”-आदित्य ठाकरे, पर्यटन मंत्री, महाराष्ट्र “]
Income Tax Raids on Rahul Kanal Advisor of Aditya Thackeray, Anil Parab's "Sachin Vaze" Bajarang Kharmate & Finance Partner Sadanand Kadam आदित्य ठाकरे, अनिल परब यांचे "सचिन वाजे" श्री बजरंग खरमाटे आणि फायनान्स पार्टनर सदानंद कदम यांचे सल्लागार राहुल कानाल यांच्यावर आयकर छापे — Kirit Somaiya ( Modi ka Pariwar) (@KiritSomaiya) March 8, 2022
[blockquote content=”आदित्य ठाकरे और अनिल परब के लिए सचिन वझे की तरह काम करने वाले बजरंग खरमाटे और फाइनेंस पार्टनर सदानंद कदम के सलाहकार राहुल कनाल के माध्यम से शिवसेना नेताओं ने करोड़ों रुपयों की कमाई की है। ऐसे में इनकम टैक्स विभाग को इसका हिसाब तो देना ही होगा।” pic=”” name=” -किरीट सोमैया, पूर्व बीजेपी सांसद”]
It raids on close friends of anil parab and aaditya thackeray
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून में सड़कें रहेंगी सुरक्षित, बीएमसी ने शुरू की ‘My BMC Road’ शिकायत प्रणाली
Jun 20, 2026 | 10:11 AMDominican Republic Resort में लगी भीषण आग, इटली की महिला पर्यटक की मौत, 1700 लोगों का रेस्क्यू
Jun 20, 2026 | 10:08 AMगजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
Jun 20, 2026 | 10:03 AMHaunted 3D Day 8: डर का जादू बरकरार, दर्शकों को डराने में कामयाब रहे विक्रम भट्ट, फिल्म ने कमाए इतने करोड़
Jun 20, 2026 | 09:52 AMजोखिम वाली इमारतों से लोगों को हटाएगी म्हाडा, मिलेगी 20 हजार रुपये मासिक किराया सहायता
Jun 20, 2026 | 09:47 AMअमरावती में मतदान की गोपनीयता भंग, पोलिंग बूथ के अंदर मतपत्रिका का फोटो खींचने वाले के खिलाफ केस दर्ज
Jun 20, 2026 | 09:44 AMInstagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
Jun 20, 2026 | 09:39 AMवीडियो गैलरी

डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM














