Noise ने लॉन्च की ColorFit Pro 6 सीरीज, शानदार फीचर्स के साथ नई स्मार्टवॉच
Noise ColorFit Pro 6 Max और Noise ColorFit Pro 6। ये स्मार्टवॉच एडवांस फीचर्स और AI टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं। Noise ने अपनी स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ColorFit Pro 6
- Written By: सिमरन सिंह
Noise ColorFit Pro 6 Max जो शानदार फीचर्स के साथ आने वाला है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: Noise ने अपनी स्मार्टवॉच पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए ColorFit Pro 6 सीरीज लॉन्च की है। इस सीरीज में दो मॉडल शामिल हैं: Noise ColorFit Pro 6 Max और Noise ColorFit Pro 6। ये स्मार्टवॉच एडवांस फीचर्स और AI टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो इसे बेहद खास बनाती हैं।
दमदार प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ
दोनों स्मार्टवॉच में EN2 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है और ये Nebula UI 2.0 पर चलती हैं। Bluetooth v5.3 से लैस ये स्मार्टवॉच Android और iOS डिवाइस के साथ पूरी तरह संगत हैं। इनकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर सात दिनों तक का बैकअप देती है। इसके अलावा, ये वॉच हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, तनाव प्रबंधन, और स्पोर्ट्स मोड जैसे हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स से लैस हैं।
ColorFit Pro 6 Max के फीचर्स
ColorFit Pro 6 Max में 1.96 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो शानदार स्टेनलेस स्टील डिजाइन के साथ आती है। वॉच में मेटल, मैग्नेटिक, लेदर, और सिलिकॉन जैसे स्ट्रैप ऑप्शन दिए गए हैं। यह स्मार्टवॉच 5 ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है, जो इसे पानी में भी सुरक्षित बनाती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
सिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
पिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Purnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
ColorFit Pro 6 के फीचर्स
ColorFit Pro 6 में 1.85 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 390×450 पिक्सल का रेजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। यह डिवाइस पर्सनलाइज्ड हेल्थ इनसाइट्स प्रदान करती है। इसमें ब्रेडेड, मैग्नेटिक, मेश, और सिलिकॉन स्ट्रैप ऑप्शन मिलते हैं। यह वॉच IP68 वाटर रेजिस्टेंस फीचर के साथ आती है।
कीमत और उपलब्धता
- Noise ColorFit Pro 6 Max
- मेटल स्ट्रैप वेरिएंट: ₹7,999
- लेदर और सिलिकॉन वेरिएंट: ₹7,499
- Noise ColorFit Pro 6
- मेटल स्ट्रैप वेरिएंट: ₹6,499
- अन्य स्ट्रैप वेरिएंट: ₹5,999
ये स्मार्टवॉच 27 जनवरी से Noise की वेबसाइट पर और 29 जनवरी से Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी।
