2003 की वोटर लिस्ट न मिलने से बढ़ी परेशानी, SIR फॉर्म भरने के लिए जानिए पूरी प्रक्रिया
Voter List SIR 2025: SIR के तहत वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम इन दिनों देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज़ी से चल रहा है। 4 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई
- Written By: सिमरन सिंह
Voter ID में नाम होना जरूरी। (सौ. Facebook)
Election Commission: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम इन दिनों देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तेज़ी से चल रहा है। 4 नवंबर से शुरू हुई यह प्रक्रिया अब बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दी गई है। लेकिन इस बीच लोगों के सामने सबसे बड़ी दिक्कत 2003 की वोटर लिस्ट न मिल पाने की है, क्योंकि इस बार नियम बेहद सख्त कर दिए गए हैं।
क्यों जरूरी है 2003 की वोटर लिस्ट?
इस बार निर्वाचन आयोग ने साफ कर दिया है कि नई वोटर लिस्ट में नाम बनाए रखने के लिए यह ज़रूरी है कि 2003 की वोटर लिस्ट में आपका या आपके माता-पिता में से किसी एक का नाम दर्ज हो। यही कारण है कि लोग पुरानी सूची खोजते फिर रहे हैं और कई जगह यह आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही। हालांकि राहत की बात यह है कि यह लिस्ट अब ऑनलाइन आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन होंगे और महंगे! नथिंग के सीईओ कार्ल पेई की चेतावनी, मेमोरी चिप की कमी से बढ़ेंगी कीमतें
OnePlus N6 होगा कंपनी का सबसे सस्ता फोन? भारत में लॉन्च के लिए तैयार, Amazon पर हुआ लिस्ट
Zoho Corp ने लॉन्च किया स्वदेशी ‘Nathu La’ सर्वर, बिजली की लागत और खपत होगी कम
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बीच Airtel का बड़ा कदम, ‘Priority Postpaid’ का नाम बदलकर रखा ‘Fast Lane’
कैसे डाउनलोड करें 2003 की वोटर लिस्ट?
2003 की वोटर लिस्ट निकालने के लिए आपको सिर्फ निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट खोलने के बाद Services सेक्शन में जाएं।
- यहां “Search your name in Last SIR” पर क्लिक करें।
- आप चाहे तो राज्य के आधार पर खोज सकते हैं या सीधे नाम डालकर।
- राज्य चुनने पर जिला और विधानसभा क्षेत्र भरने के बाद Final Roll पर क्लिक करें।
- कैप्चा दर्ज करते ही PDF फाइल तुरंत डाउनलोड हो जाती है।
- PDF खुलने पर दूसरे पेज में आप अपने और परिवार के सदस्य का नाम आसानी से ढूंढ सकते हैं।
नाम से कैसे खोजें पुरानी एंट्री?
अगर आप नाम से खोज करना चाहते हैं तो:
- अपना राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- 2002–2003 में जो नाम इस्तेमाल हुआ था वही दर्ज करें।
- माता-पिता या पति का नाम, संबंध और उस समय की उम्र भरें।
- कैप्चा पूरा करते ही आपकी संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
2025 की मौजूदा वोटर लिस्ट ऐसे देखें
अगर आप 2025 की वर्तमान वोटर लिस्ट देखना चाहते हैं तो:
- निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
- E-Roll PDF सेक्शन चुनें।
- राज्य, जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनने के बाद फाइनल रोल PDF डाउनलोड करें और नाम खोजें।
ये भी पढ़े: Meta ने भारत में लॉन्च किए Ray-Ban Meta Gen 2 Smart Glasses: मिलेगा बेहतर कैमरा और ज्यादा बैटरी
क्या है SIR और क्यों जरूरी है?
SIR, निर्वाचन आयोग का वार्षिक अभियान है जिसमें देश की वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है। इसमें:
- 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं के नाम जोड़े जाते हैं।
- मृत्यु, स्थान परिवर्तन या अन्य कारणों से पुराने नाम हटाए जाते हैं।
- नाम, पता और उम्र जैसी गलतियों को सुधारा जाता है।
नाम गलत या गायब है? तुरंत भरें SIR फॉर्म
अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम गलत है या बिल्कुल नहीं है, तो SIR फॉर्म भरकर सुधार कराया जा सकता है। सत्यापन के बाद आपका सही विवरण नई लिस्ट में शामिल हो जाता है। 12 राज्यों में चल रही इस प्रक्रिया में शामिल लोगों को सलाह है कि 2003 की लिस्ट तुरंत जांच लें।
यदि जानकारी ऑनलाइन न मिले तो बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क करें, जो घर-घर जाकर फॉर्म भरवा रहे हैं। समय पर फॉर्म न भरने पर आपका नाम 2025 की वोटर लिस्ट से हट सकता है, इसलिए देरी न करें और परिवार को भी सूचित करें।
