Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Motorola के धमाकेदार फोन की सेल हुई शुरू, मिलेगा 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाले 5G फोन का वादा

Motorola 7000mAh Battery Phone: नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं। बता दें कि Motorola ने हाल ही में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च किए थे।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 25, 2026 | 01:05 PM

Moto G37 (Source. Motorola)

Follow Us
Close
Follow Us:

Motorola Budget Phone: आप भी एक नया 5G स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार फोन हम लेकर आए है। बता दें कि Motorola ने हाल ही में अपने दो नए बजट 5G स्मार्टफोन Moto G37 और Moto G37 Power लॉन्च किए थे। जिसकी बिक्री आज यानी 25 मई से भारत में शुरू हो चुकी है। वहीं जानकारी कके मुताबिक कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स को खास तौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया है जो कम बजट में बड़ी बैटरी, स्मूथ डिस्प्ले और दमदार परफॉर्मेंस वाला फोन लेना चाहते है। इसके साथ ही बता दें कि इन दोनों स्मार्टफोन को यूजर्स Flipkart, Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते है।

मिडिल क्लास परिवार के लिए बेस्ट है कीमत

वहीं नए फोन की कीमत कको देखे तो Moto G37 का शुरुआती वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 13,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं Moto G37 Power दो वेरिएंट में आता है। इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM + 128GB मॉडल के लिए ग्राहकों को 18,999 रुपये की कीमत देनी होगी। वहीं इस कीमत को देख कर यह तो साफ पता चलता है कि इस रेंज में कंपनी ने ऐसे फीचर्स दिए हैं जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते हैं। जिस कारण से लॉन्च के बाद से ही इन फोन्स को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

120Hz डिस्प्ले और Gorilla Glass से लैस

स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इन दोनों स्मार्टफोन में 6.6 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। जिसका मतलब साफ है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग का एक्सपीरियंस फोन में काफी स्मूथ मिलने वाला है। इसके अलावा फोन की स्क्रीन में 1,050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान

Smartphone कर रहा जेब खाली? ये Hidden Features बचा सकते हैं हर महीने हजारों रुपये, ज्यादातर लोग नहीं जानते

Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या

16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन

इतना ही नहीं फोन में MediaTek का Dimensity 6400 प्रोसेसर मिलता है जो डेली टास्क और मल्टीटास्किंग को आसान बनाता है। आखिर में बता दें कि इसमें RAM Boost फीचर की मदद से RAM को वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।

ये भी पढ़े: X पर कॉपी-पेस्ट क्रिएटर्स की अब खैर नहीं, Viral Video चुराकर कमाई करने वालों को होगा भारी नुकसान

कैमरा और बैटरी बना सकते हैं दीवाना

इसी भी स्मार्टफोन में सबसे खास फोटोग्राफी होती है और यह इन दोनों डिवाइस में 50MP का प्राइमरी कैमरा के साथ आ रही है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी की बात करें तो यहीं सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलने वाला है। Moto G37 में 5,200mAh बैटरी है और Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। ऐसे में आप कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G फीचर्स वाला फोन ढूंढ रहे हैं तो ये नए Motorola स्मार्टफोन आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं।

Motorola two new phone moto g37 and moto g37 power sale

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 01:05 PM

Topics:  

  • Moto
  • Motorola
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.