

Copy-Paste On X By Creators: आप भी रोजाना सोशल मीडिया X का इस्तेमाल करते हैं तो आपकी नजरों के सामने एक बात जरूर आई होगी कि कई बार स्क्रॉल करते समय एक जैसी Viral Video बार-बार आती रहती है लेकिन इस तरह की वीडियों में अकाउंट्स हमेशाा अलग होते है। ऐसे में असली क्रिएटर का कंटेंट पीछे छूट जाता है और रीपोस्ट करने वाले अकाउंट्स लाखों व्यूज और एंगेजमेंट बटोरकर पैसे कमाते है। पर अब X इस खेल को लेकर सख्त कदम उठाने जा रहा है। X ने साफ किया है कि कॉपी-पेस्ट कंटेंट से कमाई करने वाले अकाउंट्स की अब मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
X की प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने पोस्ट करते हुए बताया कि कंपनी ने कई बड़े अकाउंट्स को पकड़ा है जो छोटे क्रिएटर्स का कंटेंट प्रोग्रामेटिक तरीके से रीअपलोड कर रहे थे। X पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "पिछले महीने, हमने कई बड़े अकाउंट्स की पहचान की है जो रेवेन्यू शेयर प्रोग्राम में ओरिजिनल ऑथर को क्रेडिट देने से बचने के लिए छोटे अकाउंट्स से प्रोग्रामेटिकली कंटेंट रीअपलोड कर रहे थे" जिसका सीधा मतलब है कि कुछ अकाउंट्स जानबूझकर ऐसे वीडियो दोबारा पोस्ट कर रहे थे ताकि ओरिजिनल क्रिएटर को पहचान और कमाई दोनों न मिल सके।
जाानकारी के लिए बता दें कि X का Creator Revenue Share Program यूजर्स को उनके पोस्ट्स पर मिलने वाले एंगेजमेंट के आधार पर कमाई का मौका देता है। लेकिन अब इसी फीचर का गलत फायदा उठाकर कई लोग वायरल वीडियो को तेजी से रीपोस्ट करना शुरु कर चुके है। इसमें देखा गया है कि ट्रेंडिंग कंटेंट जैसे ही वायरल होता है। कुछ अकाउंट्स उसे तुरंत दोबारा अपलोड कर देते थे। जिस कारण से असली क्रिएटर का वीडियो पीछे छुट जाता है और रीपोस्ट अकाउंट्स इंप्रेशन और कमाई दोनों ले जाते थे।
लेकिन अब कंपनी ऐसे पोस्ट्स की पहचान करके उनके इंप्रेशन सीधे ओरिजिनल क्रिएटर को ट्रांसफर कर देगी। Nikita Bier ने पोस्ट में साफ लिखा है कि, "हम अब इन पोस्ट्स की पहचान कर रहे हैं और इंप्रेशन पूरी तरह से क्रिएटर को दे रहे हैं"
X के इस खास कदम को उठाने से उन छोटे क्रिएटर्स के लिए राहत हो जाएगी जिनका कंटेंट अक्सर बड़े पेज चोरी कर वायरल हो जाते है। वहीं इस नए फीचर के आने से प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा मिलेगा और मेहनत करने वाले क्रिएटर्स को सही पहचान और कमाई दोनो का फायदा मिल पाएगा। वहीं सोशल मीडिया के एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह सिस्टम सही तरीके से लागू किया जाता है तो X पर फेक एंगेजमेंट और कंटेंट चोरी की समस्या को काफी हद तक कम किया जाता है।