Motorola फिर ला रहा है कुछ खास, 7 जनवरी को लॉन्च होगा नया Signature फोन
Motorola Signature: Motorola ने अपने अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक यह स्मार्टफोन 7 जनवरी, 2026 को आएगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Motorola Signature (Source. X)
Motorola Signature Launch Date In India: Motorola ने अपने अपकमिंग प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Signature की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। कंपनी के आधिकारिक ऐलान के मुताबिक यह स्मार्टफोन 7 जनवरी, 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले हैंडसेट को लेकर उत्सुकता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि कंपनी ने इसके डिजाइन और कैमरा क्षमताओं की झलक सोशल मीडिया पोस्ट और Flipkart माइक्रोसाइट के जरिए दिखा दी है।
Flipkart माइक्रोसाइट से डिजाइन की पुष्टि
Motorola Signature को एक प्रीमियम पेशकश के तौर पर पोजिशन किया जा रहा है। Flipkart पर लाइव माइक्रोसाइट में फोन के स्पेसिफिकेशन्स का पूरा खुलासा तो नहीं किया गया है, लेकिन इसके डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां जरूर सामने आई हैं। हैंडसेट में फैब्रिक-फिनिश वाला रियर पैनल दिया गया है, जो इसे दूसरे स्मार्टफोन्स से अलग पहचान देता है।
फोन में फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें चारों तरफ एक जैसे पतले बेजल और फ्रंट कैमरे के लिए बीच में होल-पंच स्लॉट दिया गया है। राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन मौजूद हैं, जबकि लेफ्ट साइड पर एक अतिरिक्त बटन नजर आता है, जिसे कैमरा कंट्रोल बटन या फिर AI एक्सेस और अन्य फंक्शन्स के लिए कस्टमाइजेबल शॉर्टकट Key के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
BSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
Instagram के नए Instants फ़ीचर से हुए परेशान? इस आसान तरीके से करें बंद
अकेले घूमने वालों के लिए ये 4 Safety Gadgets बन सकते हैं लाइफसेवर, अब सफर में नहीं होगी टेंशन
बुजुर्गों की जिंदगी बदल रहे ये Smart Gadgets, SOS Stick से Robot Cleaner तक, अब हर काम होगा आसान
A world where access is effortless. One tap, and doors open, lists unlock, and exclusivity becomes yours. Where would your Signature Class access take you first?#ComingSoon #SignatureClassComingSoon pic.twitter.com/SvKc1qYMDg — Motorola India (@motorolaindia) December 29, 2025
पेरिस्कोप लेंस के साथ दमदार कैमरा
मोटोरोला ने सिग्नेचर स्मार्टफोन के रियर कैमरा मॉड्यूल की भी झलक दी है। जारी टीजर इमेज से साफ होता है कि फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जो आमतौर पर टॉप-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में ही देखने को मिलता है। इससे जूम फोटोग्राफी और लो-लाइट परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़े: Zomato-Swiggy की रफ्तार पर ब्रेक, न्यू ईयर ईव पर नहीं मिलेगा बाहर का खाना
Geekbench लिस्टिंग से मिले परफॉर्मेंस संकेत
Motorola Signature को पहले Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर भी देखा जा चुका है। यहां इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,854 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,411 पॉइंट्स हासिल किए। लिस्टिंग में 3.80GHz पर दो कोर और 3.32GHz पर छह कोर वाला CPU और Adreno 829 GPU नजर आया, जो Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर की ओर इशारा करता है। इसके साथ 16GB रैम और आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 सपोर्ट की जानकारी भी सामने आई है।
संभावित फीचर्स और कलर ऑप्शन
पिछली लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola Signature स्टायलस सपोर्ट के साथ कार्बन और मार्टिनी ऑलिव कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी Sony Lytia सेंसर मिलने की उम्मीद है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन का सपोर्ट होगा।
