गैस सिलेंडर की टेंशन खत्म, बिना एड्रेस प्रूफ तुरंत मिलेगा छोटू LPG, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
5kg LPG Cylinder: LPG सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे हालात में हर कोई गैस सिलेंडर भरवाने की जल्दी में है। ऐसे में अब राहत की खबर है जिसमें आप आसानी से छोटू LPG यानी 5kg LPG ले सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mini Gas Cylinder India (Source. AI)
Mini Gas Cylinder India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अब भारत में भी LPG सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। ऐसे हालात में हर कोई गैस सिलेंडर भरवाने की जल्दी में है। खासकर वे लोग जो किराए पर रहते हैं या दूसरे शहरों में हैं, उनके लिए नया LPG कनेक्शन लेना बड़ी परेशानी बन जाता है। लेकिन अब राहत की खबर है बिना लंबी प्रक्रिया और बिना एड्रेस प्रूफ के भी आप आसानी से छोटू यानी 5kg LPG सिलेंडर ले सकते हैं।
बिना झंझट ऐसे मिलेगा छोटू गैस सिलेंडर
आम तौर पर नया गैस कनेक्शन लेने के लिए लंबी लाइन, डॉक्यूमेंट्स और हफ्तों का इंतजार करना पड़ता है। लेकिन 5kg छोटू LPG सिलेंडर के साथ ऐसा नहीं है।
इस छोटे सिलेंडर को लेने के लिए:
सम्बंधित ख़बरें
Vivo और iQOO यूजर्स की बल्ले-बल्ले, Android 17 अपडेट से फोन बनेंगे सुपरफास्ट, देखें आपका मॉडल लिस्ट में है या
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
6500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा Xiaomi 17T, DSLR जैसे कैमरे से iPhone को देगा टक्कर?
Meta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
- लंबी प्रक्रिया की जरूरत नहीं
- एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं
- सिर्फ एक ID देकर तुरंत मिल सकता है
यह सुविधा खासकर स्टूडेंट्स, किराएदार और नौकरीपेशा लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है।
Bharatgas Mini सिलेंडर कैसे लें?
Bharatgas का 5kg Mini सिलेंडर लेने के लिए आपको नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जाना होगा। वहां सिर्फ एक पहचान पत्र देना होगा और सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। इसके अलावा आप घर बैठे भी टोल-फ्री नंबर 1800 22 4344 पर कॉल करके सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं। कुछ शहरों में 2 घंटे के अंदर डिलीवरी भी मिल रही है।
HP Gas Appu सिलेंडर लेने का तरीका
HP Gas का Appu सिलेंडर आप एजेंसी, पेट्रोल पंप या रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। शुरुआत में सिलेंडर और रेगुलेटर लेना होता है, लेकिन बाद में सिर्फ रिफिल का खर्च देना पड़ता है। इसका बड़ा फायदा यह है कि यह Free Trade LPG कैटेगरी में आता है, इसलिए इसमें पक्के एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं होती। आप HP Pay ऐप, वेबसाइट, WhatsApp या मिस्ड कॉल से भी बुकिंग कर सकते हैं।
Indane Mini LPG सिलेंडर
Indane का छोटू LPG सिलेंडर भी आसानी से उपलब्ध है। इसके लिए आपको नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर या रिटेल स्टोर पर जाना होगा और आधार या पैन कार्ड दिखाना होगा। यह विकल्प उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जिनके पास स्थायी पता नहीं है।
कितना आएगा खर्च?
पहली बार छोटू सिलेंडर लेने पर कुल खर्च करीब 1300 से 1500 रुपये तक आता है। इसमें:
- 1100-1200 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट
- बाकी रेगुलेटर और अन्य चार्ज
- सिलेंडर वापस करने पर मिलेंगे पैसे
सबसे बड़ी राहत यह है कि जब आप सिलेंडर वापस करते हैं, तो सिक्योरिटी डिपॉजिट का पैसा भी लौटाया जाता है। आमतौर पर करीब 50% तक रिफंड मिल जाता है।
ये भी पढ़े: अब बिना कैमरा-स्किल के बनाएं प्रो वीडियो, Google का फ्री टूल, बनाए AI Video
मिडिल क्लास के लिए क्यों है बेस्ट ऑप्शन?
यह छोटू LPG सिलेंडर उन लोगों के लिए वरदान है जो:
- किराए पर रहते हैं
- बार-बार शहर बदलते हैं
- लंबे समय के लिए कनेक्शन नहीं लेना चाहते
- अब बिना टेंशन और बिना झंझट के गैस की सुविधा मिल सकती है।
