अब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
Reon Pocket Pro Plus: Sony ने एक ऐसा अनोखा पोर्टेबल AC लॉन्च किया है जिसे कपड़ों के अंदर पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है और कपड़ो में पहनने से आपको गर्मी नहीं लगेगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Reon Pocket Pro Plus (Source. Sony)
Sony Wearable AC: दुनिया के कई देशों में मई से जून के महीने में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ती है, ऐसे में हर एक इंसान पसीना बहाते हुए सड़क पर चल रहा होता है लेकिन अगर हम आपको कहें की इस गर्मी में भी आप बिना एक भी पसीना बहाए घूम सकते है तो शायद आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा पर अब यह सपना हकीकत बनता दिख रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि Sony ने एक ऐसा अनोखा पोर्टेबल AC लॉन्च किया है जो जिसे कपड़ों के अंदर पहनकर इस्तेमाल किया जा सकता है। इस डिवाइस का नाम Reon Pocket Pro Plus है।
वहीं इस डिवाइज को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि यह छोटा-सा पहनने वाला AC गर्मी में राहत देने के साथ शरीर को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसकी खास बात यह है कि इसे पहनने के बाद बाहर से आसानी से देखा भी नहीं जा सकता।
गर्दन पर लगेगा और पूरे शरीर को देगा ठंडक
बता दें कि Sony का यह पहनने वाला AC बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन के रूप में आता है। इसका डिजाइन कुछ ऐसा है कि इसकी स्टेनलेस-स्टील कूलिंग प्लेट गर्दन के पीछे वाले हिस्से को छूती रहती है। इसके साथ ही डिवाइस को सही जगह पर बनाए रखने के लिए इसमें एक फ्लेक्सिबल नेकबैंड भी आता है। वहीं रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी ने इसमें पहले मॉडल के मुकाबले 20% बेहतर कूलिंग दी है। वहीं डिवाइज को लेकर दावा किया जा रहा है कि इससे शरीर के तापमान को करीब 2 डिग्री तक कम किया जा सकता है। लेकिन जानने वाली बात यह भी है कि कूलिंग गर्दन और पीठ के हिस्से पर फोकस करती है पर फिर भी इसका असर पूरे शरीर पर महसूस होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
BSNL-Starlink Deal: अब गांवों में भी दौड़ेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, एलन मस्क की इस मेगा डील से बदल जाएगी तस्वीर
UPI Payment अटक जाए तो घबराइए नहीं, जानिए ऐसी स्थिति में क्या करें? पैसा वापस पाने का आसान तरीका
स्मार्ट सेंसर खुद समझेंगे मौसम का हाल
वहीं इस खास पोर्टेबल AC में स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसमें मौजूद सेंसर शरीर के तापमान पर लगातार नजर रखते हैं। साथ हीइसमें मिलने वाला सेकंड-जनरेशन पॉकेट टैग बाहर के तापमान और उमस की जानकारी डिवाइस तक पहुंचाता है। जिसका सीधा मतलब है कि बाहर मौसम बदलते ही यह AC खुद अपनी कूलिंग एडजस्ट कर सकता है। जिस कारण से इसे सिर्फ गैजेट नहीं बल्कि स्मार्ट वियरेबल टेक्नोलॉजी माना जा रहा है।
10 घंटे बैटरी और सर्दियों में भी काम
Reon Pocket Pro Plus की खासियत के बारे में बताए तो यूजर्स इस डिवाइज का इस्तेमाल सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बल्कि सर्दियों में हीटिंग मोड के तौर पर भी कर सकते है। वहीं इसके बैटरी बैकअप पर नजर डाले तो रिपोर्ट्स में इसे करीब 10 घंटे तक चलने वाला बताया गया है। जिस कारण से यह ऑफिस जाने वालों, ट्रैवलर्स और बाहर काम करने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी है।
ये भी पढ़े: Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
कीमत सुनकर हो सकते हैं हैरान
Sony ने अपने खास डिवाइस को यूके में करीब £199 यानी भारतीय रुपये में लगभग 25,578 रुपये में लॉन्च किया है। इसके अलावा यूरोप में इसकी कीमत €229 यानी भारतीय रुपये में करीब 25,409 रुपये रखी गई है। वैसे तो अभी इसे भारत में लॉन्च नहीं किया गया है लेकिन अगर यह भारतीय बाजार में आता है तो गर्मी से परेशान लोगों के बीच इसकी जबरदस्त डिमांड बन सकती है।
