-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Smart Glasses Screen You Can Control With Your Wrist Plus Two More New Models Learn The Full Details
Meta ने पेश किए अब तक के सबसे एडवांस Smart Glasses, जानें पूरी डिटेल
- Written By: सिमरन सिंह
Ray Ban Meta Smart Glasses: Meta ने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Meta Ray-Ban Display पेश किया है, जिसमें कई शानदार फीचर्स के साथ लोगों के लिए कई सुविधाएं दी गई है।

Meta Glasses में क्या है खास। (सौ. Meta)
Meta Ray Ban Display Glasses: टेक्नोलॉजी की दुनिया में Meta ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Meta Ray-Ban Display पेश किया है, जिसकी कीमत 799 डॉलर रखी गई है। इन ग्लासेस में बिल्ट-इन डिस्प्ले और जेस्चर कंट्रोल फीचर दिया गया है। इसके साथ ही, मेटा ने अपने पॉपुलर Ray-Ban सीरीज़ के अपडेटेड वर्ज़न और खास तौर पर खिलाड़ियों के लिए तैयार Oakley Meta Vanguard भी पेश किए हैं।
Meta Ray-Ban Display
Meta Ray-Ban Display में राइट लेंस पर हाई-रिजॉल्यूशन कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो ज़रूरत पड़ने पर ही एक्टिव होता है और सामान्य उपयोग के दौरान दिखाई नहीं देता। इसके साथ आता है Meta Neural Band, जो कलाई पर पहनने वाला EMG बैंड है। यह उंगलियों की हल्की-सी मूवमेंट को पढ़कर उन्हें कमांड में बदल देता है।
CEO मार्क ज़करबर्ग ने लाइव स्टेज पर इसका डेमो दिखाते हुए बताया कि यूज़र मैसेज चेक कर सकते हैं, फोटो प्रीव्यू देख सकते हैं, ट्रांसलेशन कर सकते हैं और सिर्फ हाथ के इशारों से कंटेंट नेविगेट कर सकते हैं। ज़करबर्ग ने कहा, “This isn’t a prototype. This is here, it’s ready to go and you’re going to be able to buy it in a couple of weeks.”
सम्बंधित ख़बरें
14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Google का नया AI मॉडल मचाएगा तहलका, सिर्फ 4 सेकंड में तैयार होगी फोटो, कीमत भी रहेगी कम
ग्लासेस में 6 घंटे की बैटरी लाइफ दी गई है, जबकि चार्जिंग केस से 30 घंटे का बैकअप मिलेगा। वहीं, Neural Band 18 घंटे तक चलता है और यह Vectran मटेरियल से बना है, जिसका इस्तेमाल NASA ने Mars Rover क्रैश पैड्स में किया था।
Ray-Ban Meta Gen 2
Meta ने Ray-Ban Meta Gen 2 भी लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 379 डॉलर है। इसमें पिछले मॉडल की तुलना में दोगुनी बैटरी लाइफ दी गई है यानी अब यह 8 घंटे तक चलेगा। कैमरा को भी अपग्रेड कर 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग और 60fps सपोर्ट दिया गया है। नई चार्जिंग केस से 48 घंटे का बैकअप मिलेगा। इसमें Conversation Focus फीचर है, जो सामने वाले की आवाज़ को क्लियर करता है और बैकग्राउंड नॉइज़ को कम करता है। इसके अलावा, अब जर्मन और पुर्तगाली भाषा में भी लाइव ट्रांसलेशन मिलेगा।
ये भी पढ़े: आधार यूजर्स के लिए नया मोबाइल ऐप जल्द लॉन्च, घर बैठे होगा काम
Oakley Meta Vanguard
स्पोर्ट्स लवर्स के लिए कंपनी ने Oakley Meta Vanguard पेश किया है, जिसकी कीमत 499 डॉलर रखी गई है। यह ग्लासेस सीधे Garmin और Strava से कनेक्ट होते हैं और रियल-टाइम में हार्ट रेट, पेस और फिटनेस डेटा बताते हैं। इसमें IP67 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, नौ घंटे की बैटरी लाइफ और स्पेशल स्पीकर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि यह ऑटो-कैप्चर फीचर के साथ आता है, जो आपके फिटनेस माइलस्टोन पर खुद ही वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है।
उपलब्धता
Meta Ray-Ban Display को 30 सितंबर 2025 से चुने हुए स्टोर्स (Best Buy, LensCrafters और Ray-Ban स्टोर्स) में उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं Oakley Meta Vanguard की बिक्री 21 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
Meta smart glasses screen you can control with your wrist plus two more new models learn the full details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














