मेटा पर 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना, फेसबुक यूजर्स के पासवर्ड सिक्योरिटी मामले में EU का सख्त कदम
आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग ने अपने आदेश में कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी मेटा पर 9.1 करोड़ यूरो, यानी 10.16 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
Meta | Media Gallery
लंदन : यूरोपीय संघ के गोपनीयता नियामक ने शुक्रवार को मेटा, दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी, पर फेसबुक यूजर्स के पासवर्ड से जुड़ी सुरक्षा चूक के मामले में 10 करोड़ डॉलर से अधिक का जुर्माना लगाया है। आयरिश डेटा सुरक्षा आयोग ने अपने आदेश में कहा कि उसने अमेरिकी कंपनी मेटा पर 9.1 करोड़ यूरो, यानी 10.16 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब मेटा ने आयोग को सूचित किया कि फेसबुक के कुछ यूजर्स के पासवर्ड अनजाने में आंतरिक रूप से संग्रहीत हो गए थे। यह स्थिति तब पैदा हुई थी जब उन पासवर्ड को बिना कोड के स्टोर किया गया था, जिससे फेसबुक के कर्मचारी उन्हें आसानी से देख सकते थे। आयोग के उपायुक्त ग्राहम डॉयल ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि यूजर्स के पासवर्ड को बिना किसी सुरक्षा कोड के संग्रहीत नहीं किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें – एश्योरेंस इंटरनेशनल का बड़ा ऐलान, दो सालों में इतने लोगों को करेगी हायर
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
Aaj Ka Rashifal 1 June 2026: जून के पहले दिन चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए सोमवार का अपना भाग्यफल
मेटा ने इस निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि सुरक्षा समीक्षा के दौरान इस ‘गलती’ को पहचान लिया गया था और कंपनी ने इसे सुधारने के लिए तात्कालिक कार्रवाई की थी। मेटा का कहना है कि इस मामले में ऐसा कोई सबूत नहीं है कि इन पासवर्ड का दुरुपयोग किया गया था या उन्हें अनुचित तरीके से एक्सेस किया गया था।
मेटा पर यह जुर्माना एक ऐसे समय में आया है जब कंपनी पहले से ही गोपनीयता उल्लंघनों के लिए विभिन्न जुर्मानों का सामना कर रही है। इससे पहले किशोरों के आंकड़ों को गलत तरीके से संभालने के लिए इंस्टाग्राम पर 40.5 करोड़ यूरो का जुर्माना, व्हाट्सऐप पर 55 लाख यूरो का जुर्माना और ट्रांसअटलांटिक आंकड़ों के आदान-प्रदान के लिए मेटा पर 1.2 अरब यूरो का जुर्माना लगाया गया था।
ये पढ़ें – 1 अक्टूबर से Telecom कंपनी की सर्विस आएगा बदलाव, इस तरह करें पता
