Ajit Pawar की मौत के बाद आखिरी वीडियो वायरल, जिला परिषद चुनाव से पहले राकां को वोट देने की अपील
Deputy CM Late Ajit Pawar की मौत के बाद उनका आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में उन्होंने जिला परिषद चुनाव से पहले ग्रामीण मतदाताओं से राकां को समर्थन देने की अपील की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Maharashtra political news (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ajit Pawar Last Video Appeal: पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कथित प्लेन क्रैश में मौत के बाद उनका एक आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो उनकी मृत्यु से पहले रिकॉर्ड किया गया था और अब जिला परिषद चुनाव से ठीक पहले सार्वजनिक किया गया है।
ग्रामीण मतदाताओं से समर्थन की अपील
वीडियो में अजित पवार ग्रामीण इलाकों के नागरिकों से अपनी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकां) को समर्थन देने की अपील करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि गांव, तालुका और जिले के विकास की जिम्मेदारी सही हाथों में सौंपना बेहद जरूरी है। उनके अनुसार, जिला परिषद ग्रामीण विकास की मुख्य कड़ी है, जो पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे मूलभूत मुद्दों से सीधे जुड़ी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्रातील तमाम मतदार बंधु-भगिनींना जिल्हा परिषद निवडणुकांच्या पार्श्वभूमीवर आदरणीय अजितदादांचा शेवटचा संदेश…!#NCP #Maharashtra pic.twitter.com/9sC8Nnh91v — MahaNCPspeaks (@mahancpspeaks) February 5, 2026
विकास और किसानों के मुद्दों पर जोर
अजित पवार ने अपने संदेश में कहा कि उनकी पार्टी ने हमेशा ग्रामीण क्षेत्रों को प्राथमिकता दी है। किसानों की समस्याओं, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार और बुजुर्गों के सम्मान जैसे मुद्दों पर काम करने का दावा भी उन्होंने वीडियो में किया। उन्होंने खुद को केवल वादों का नहीं बल्कि काम करने वाला नेता बताते हुए मतदाताओं से भरोसा जताने की अपील की।
ये भी पढ़ें :- आनंद तेलतुंबडे की किताब पर चर्चा रद्द, नसीरुद्दीन शाह को यूनिवर्सिटी कार्यक्रम से हटाया
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। चुनाव से ठीक पहले इस वीडियो के सार्वजनिक होने से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। हालांकि, वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और इसके जारी होने के समय को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
