-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Assurance International Big Announcement So Many People Get Jobs In Two Years
एश्योरेंस इंटरनेशनल का बड़ा ऐलान, दो सालों में इतने लोगों को करेगी हायर
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
कंपनी की नई भर्तियों में इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों के साथ-साथ बिक्री, ग्राहक सेवा और संचालन में भी प्रमुख अवसर होंगे। इसके माध्यम से न केवल कंपनी की वैश्विक ब्रांडों के लिए काम करने की क्षमता में सुधार होगा, बल्कि ग्राहक अनुभव को भी और बेहतर बनाया जा सकेगा।

Hiring Alert | Pexels
नई दिल्ली : वाहन कल-पुर्जे निर्माण क्षेत्र में एश्योरेंस इंटरनेशनल ने भारत में अपने विस्तार और विकास की रणनीति के तहत अगले दो साल में 2,000 नई नियुक्तियां करने की घोषणा की है। शुक्रवार को जारी किए गए एक बयान में कंपनी ने कहा कि वह विभिन्न वैश्विक ब्रांड के लिए लाइसेंस प्राप्त प्रोडक्ट बिक्री को बढ़ावा देने और अधिक प्रभावी बनाने की योजना पर काम कर रही है। इस योजना के तहत इंजीनियरिंग, बिक्री, ग्राहक सहायता, और संचालन जैसे विविध क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।
कंपनी का लक्ष्य भारत के प्रमुख क्षेत्रों से उच्च प्रतिभाओं को आकर्षित करना है, जिससे उन्हें प्रतिस्पर्धी बने रहने और अपनी व्यावसायिक स्थिति को मजबूत करने में मदद मिल सके। एश्योरेंस इंटरनेशनल के सीईओ मुकेश शर्मा ने कहा, “नई 2,000 पदों की भर्ती से न केवल हमारी रणनीतिक पहलों को समर्थन मिलेगा, बल्कि इससे हमारी बिक्री में भी वृद्धि होगी और हम अपने ग्राहकों को असाधारण मूल्य प्रदान कर सकेंगे।”
ये भी पढ़ें – Automatic और Manual में से किसका गियरबॉक्स है अच्छा, नए ड्राइवर के लिए जानना जरूरी
सम्बंधित ख़बरें
BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार
सिर्फ इंसानों के लिए नहीं, अब कुत्तों की पसंद के रंगों में आएगी कार; प्यूजो के ये फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
एश्योरेंस इंटरनेशनल की यह भर्ती पहल तेजी से विकसित हो रहे वाहन उद्योग में प्रतिस्पर्धी बने रहने की लॉन्गटर्म स्ट्रैटजी का हिस्सा है। कंपनी की प्लानिंग है कि इस नए अभियान के जरिए कर्मचारियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हो। मौजूदा समय में गुरुग्राम स्थित इस कंपनी में लगभग 500 कर्मचारी कार्यरत हैं, जो लुब्रिकेंट्स, बैटरी, फिल्टर और अन्य वाहन कल-पुर्जों के विनिर्माण और विपणन में योगदान दे रहे हैं।
विभिन्न क्षेत्रों में अवसर
कंपनी की नई भर्तियों में इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्रों के साथ-साथ बिक्री, ग्राहक सेवा और संचालन में भी प्रमुख अवसर होंगे। इसके माध्यम से न केवल कंपनी की वैश्विक ब्रांडों के लिए काम करने की क्षमता में सुधार होगा, बल्कि ग्राहक अनुभव को भी और बेहतर बनाया जा सकेगा। शर्मा ने बताया कि यह भर्ती अभियान उनके विकास लक्ष्यों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और उनकी टीम के विस्तार के साथ ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट और सर्विसेज प्रदान करने में सहायक होगा।
एश्योरेंस इंटरनेशनल ने यह भी संकेत दिया कि वे अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं, ताकि विभिन्न प्रकार के वाहनों के लिए उनके कल-पुर्जे बाजार में उपलब्ध कराए जा सकें। इस विस्तार के तहत कंपनी लाइसेंस प्राप्त उत्पादों की बिक्री को बढ़ाकर अपने वैश्विक ब्रांड के साथ साझेदारी को और मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। कंपनी की यह कदम भारतीय वाहन उद्योग में तेजी से बढ़ते अवसरों को भुनाने के उद्देश्य से उठाई गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद निर्माण के जरिए अपने व्यापार को बढ़ावा देना शामिल है।
एजेंसी इनपुट के साथ
ये भी पढ़ें – भारत के इस राज्य में सस्ती होगी EV, जानें क्या है पूरी डिटेल्स
Assurance international big announcement so many people get jobs in two years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मुस्कुराती है तो खूबसूरत, वरना’… वाराणसी में दिखा प्रियंका चोपड़ा का दमदार लुक, राजामौली ने दिखाई पहली झलक
Jul 18, 2026 | 12:50 PMचेंबूर में गैस टैंकर मरम्मत के दौरान भीषण विस्फोट: चालक की मौत, 2 गंभीर; कुर्ला के शीतल तालाब में डूबा युवक
Jul 18, 2026 | 12:46 PMट्रंप का नया कमाई मॉडल! 86 लाख रुपये देकर सबसे पहले देख सकेंगे उनके पोस्ट, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 18, 2026 | 12:42 PMनागपुर फायरिंग मामला: राकेश भुरे और अजय चिंचखेड़े समेत 8 आरोपी कोर्ट में पेश; 20 जुलाई तक पुलिस रिमांड
Jul 18, 2026 | 12:40 PMसफेद चादर से ढका मंच, डॉक्टर बनकर घुसी दिल्ली पुलिस, फिर… देखें जंतर-मंतर पर बवाल का पूरा VIDEO
Jul 18, 2026 | 12:37 PMPOP गणेश मूर्तियों पर बॉम्बे हाई कोर्ट सख्त, कहा- प्राकृतिक जलस्रोतों को हो रहा नुकसान
Jul 18, 2026 | 12:35 PMNEET पेपर लीक का दाग और भारी तनाव के बीच लातूर पैटर्न का पलटवार, 1200 से ज्यादा छात्र बनेंगे डॉक्टर
Jul 18, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














