WhatsApp का बड़ा बदलाव, अब मैसेज पढ़ते ही हो जाएगा गायब, प्राइवेसी हुई पहले से ज्यादा मजबूत
Auto Delete Messages WhatsApp: करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो आपकी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp (Source. Design)
WhatsApp After Reading Feature: WhatsApp अपने करोड़ों यूजर्स के लिए लगातार नए-नए फीचर्स लाता रहता है। अब कंपनी एक और खास फीचर पर काम कर रही है, जो आपकी प्राइवेसी को पहले से ज्यादा मजबूत बना सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp इन दिनों “After Reading” नाम के नए ऑप्शन को टेस्ट कर रहा है, जिसमें मैसेज पढ़ने के कुछ ही मिनट बाद अपने आप डिलीट हो जाएगा।
कैसे काम करेगा यह नया फीचर?
इस फीचर की जानकारी WABetaInfo की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यूजर इस फीचर को ऑन करता है, तो जैसे ही सामने वाला व्यक्ति मैसेज पढ़ेगा, एक टाइमर शुरू हो जाएगा।
मैसेज ओपन होते ही 15 मिनट का काउंटडाउन शुरू होगा और समय पूरा होते ही मैसेज दोनों तरफ से ऑटोमैटिक डिलीट हो जाएगा। अगर मैसेज ओपन ही नहीं किया गया, तो यह 24 घंटे के बाद खुद ही एक्सपायर हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
CRED के कुणाल शाह बनेंगे WhatsApp के नए ग्लोबल CEO, जानिए कितनी होगी सैलरी और नेटवर्थ
WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी
WhatsApp Plus भारत में लॉन्च, अब बदल सकेंगे ऐप का पूरा लुक, हर महीने देना होगा 79 रुपये
अब बिना ऐप डाउनलोड किए WhatsApp पर 32 लोगों के साथ करें वीडियो कॉल, Zoom-Google Meet की बढ़ेगी टेंशन
अभी टेस्टिंग फेज में है फीचर
फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.12.2 में देखा गया है। हालांकि, अभी यह सिर्फ टेस्टिंग फेज में है और आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं किया गया है। कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।
ये भी पढ़े: मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी खबर, Airtel की तेज रफ्तार, Jio की बादशाहत कायम, Vi को मिला झटका
प्राइवेसी के लिए क्यों है गेमचेंजर?
यह नया फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है, जो WhatsApp पर संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं। जैसे OTP, पासवर्ड, एड्रेस, पर्सनल डिटेल्स या वेरिफिकेशन कोड। अब ऐसे मैसेज लंबे समय तक चैट में सेव नहीं रहेंगे, जिससे डेटा लीक होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाएगा। इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को अपने प्राइवेट डेटा की सुरक्षा को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
यूजर एक्सपीरियंस होगा और बेहतर
WhatsApp लगातार ऐसे फीचर्स पर काम कर रहा है जो यूजर एक्सपीरियंस को आसान और सुरक्षित बनाएं। “After Reading” फीचर भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो चैटिंग को और ज्यादा प्राइवेट और स्मार्ट बना देगा।
