WhatsApp अब पूरी तरह फ्री नहीं, 79 रुपये महीने देकर मिलेंगे खास फीचर्स, जानिए WhatsApp Plus की पूरी जानकारी
WhatsApp Paid Service: WhatsApp ने फ्री सेवा के साथ पहली बार अपने यूजर्स के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है। बता दें कि यह अब भारत में रोलआउट किए जा रहा है और इस नए फीचर WhatsApp Plus है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp (Source. Freepik)
WhatsApp Subscription Plan India: WhatsApp ने फ्री सेवा के साथ पहली बार अपने यूजर्स के लिए एक पेड सब्सक्रिप्शन प्लान भी पेश किया है। बता दें कि यह अब भारत में रोलआउट किए जा रहा है और इस नए फीचर का नाम WhatsApp Plus बताया जा रहा है। लेकिन जानने वाली बात यह है कि कई लोगों को लग रहा है कि अब वह WhatsApp का इस्तेमाल पैसे देकर ही कर पाएगे लेकिन ऐप के जरूरी फीचर्स अभी भी सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह मुफ्त होने वाले है। वहीं यह नया प्लान उन लोगों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो WhatsApp को ज्यादा पर्सनल और स्टाइलिश बनाना चाहते है।
₹79 महीने में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
WhatsApp Plus भारत में 79 रुपये प्रति माह की कीमत पर मिल रहा है। वहीं खास बात यह है कि नए यूजर्स को पहला महीना फ्री ट्रायल के रूप में सारे फीचर्स दिए जाएगे। जिसका सीधा मतलब है कि बिना पैसे खर्च किए पहले फीचर्स को आजमाया जा सकता है और फिर जरूरत के हिसाब से सब्सक्रिप्शन जारी रखा जा सकता है। वहीं इस प्लान को किसी बड़े तकनीकी बदलाव की बजाय कस्टमाइजेशन और अतिरिक्त सुविधाओं पर केंद्रित किया गया है। जिसमें सामान्य मैसेजिंग, वॉयस कॉल, वीडियो कॉल, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी सेवाएं पहले की तरह मुफ्त ही रहने वाली है।
WhatsApp का लुक पूरी तरह बदल जाएगा
WhatsApp Plus में आने वाले फीचर्स में सबसे ज्यादा लोगों को इसके कस्टमाइजेशन पैकेज ने अपनी तरफ खींचा। बता दें कि सब्सक्राइब करने वाले यूजर्स को करीब 18 नए कलर थीम्स मिलेंगे जिनकी मदद से यूजर ऐप का पूरा लुक बदला सकता है। इतना ही नहीं 14 नए ऐप आइकन डिजाइन भी इसमें शामिल किए गए है। मतलब कि अब आपका WhatsApp बाकी लोगों के WhatsApp से बिल्कुल अलग दिखाई दे सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब में रखें AI Translator, Google का नया डिवाइस बिना इंटरनेट करेगा भाषा का अनुवाद, जानिए कैसे करता है काम
अब WhatsApp से बनेंगे जाति-निवास प्रमाण पत्र, घर बैठे मिलेंगी 27 सरकारी सेवाएं, इस राज्य को मिला फायदा
X ने बदला कमाई का खेल, Creator Revenue Share बंद, अब Original Content पर मिलेगा पैसा
OpenAI ला रहा है अपना पहला AI गैजेट, डोनट जैसा दिखेगा डिवाइस, बिना स्क्रीन करेगा ये बड़े काम
सिर्फ डिजाइन नहीं फीचर्स भी होंगे खास
WhatsApp Plus के फीचर्स में कुछ एक्सक्लूसिव सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। जिसमें यूजर्स को विशेष रिंगटोन, नए स्टिकर पैक और अतिरिक्त चैट मैनेजमेंट टूल्स मिलेंगे। वहीं सबसे उपयोगी बदलावों में से एक यह है कि अब चैट लिस्ट में 20 तक चैट्स पिन की जा सकेंगी। इसके अलावा चैट्स को व्यवस्थित करने के लिए अतिरिक्त कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे जिससे ऐप का उपयोग और आसान बन जाएगा।
ये भी पढ़े: AI ने बढ़ाई मुसीबत, सस्ते स्मार्टफोन हो रहे गायब, Nothing ने बंद किया अपना पॉपुलर फोन, अब पड़ेगा महंगा
लेना चाहिए या नहीं?
सलाह दी जाती है कि अगर आप WhatsApp का इस्तेमाल केवल मैसेजिंग और कॉलिंग के लिए करते हैं तो यह प्लान आपके लिए जरूरी नहीं है। लेकिन यदि आपको ऐप का लुक बदलना, एक्सक्लूसिव थीम्स और अतिरिक्त कस्टमाइजेशन पसंद है तो WhatsApp Plus एक दिलचस्प विकल्प आपके लिए हो सकता है। वहीं ध्यान रहे कि यह फीचर अभी चरणबद्ध तरीके से रोलआउट हो रहा है। अगर आपके WhatsApp में Subscriptions सेक्शन नहीं दिख रहा है तो हो सकता है कि यह अपडेट अभी आपके अकाउंट तक नहीं पहुंचा है।
