बिना सिम कार्ड के होगी किसी से भी बात, भारत सरकार लाएगी नई टेक्नोलॉजी
बिना सिम कार्ड के भी आप किसी को कॉल कर सकें, तो कैसा रहेगा। यह थोड़ा सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह हकीकत बनने वाला है। इस टेक्नोलॉजी को जल्दी सरकार आपके लिए लेकर आने वाली है
- Written By: सिमरन सिंह
D2D की मदद से अब लोग बिना सिम कार्ड के एक दूसरे से बात कर पाएगे। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. अगर आपके पास एक ऐसा स्मार्टफोन हो जिसमें बिना सिम कार्ड के भी आप किसी को कॉल कर सकें, तो कैसा रहेगा। यह थोड़ा सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह हकीकत बनने वाला है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस टेक्नोलॉजी को जल्दी सरकार आपके लिए लेकर आने वाली है, जिसमें सिम कार्ड के इस्तेमाल के बिना ही आप फोन कॉल कर पाएंगे। इस टेक्नोलॉजी का नाम डायरेक्ट टू डिवाइस (D2D) है।
BSNL ने ट्रायल पूरा किया
D2D कॉलिंग की शुरुआत सरकारी कंपनी BSNL के द्वारा की गई है। BSNL में D2D कॉलिंग का ट्रायल भी पूरा कर लिया गया है, जिसके बाद D2D कॉलिंग की सुविधा को BSNL ने ग्लोबल सैटेलाइट कम्युनिकेशन फर्म के साथ साझा भी किया। D2D कॉलिंग के तहत यूजर्स एक दूसरे को बिना सिम कार्ड के नेटवर्क में आकर ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे। D2D टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए एंड्रॉयड और iOS के अलावा तमाम स्मार्ट डिवाइस में आप ऐसा कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि टेक्नोलॉजी उन इलाकों में भी काम करेगी जहां पर नेटवर्क की सुविधा नहीं रहती।
ये भी पढ़े: क्या है PDI Inspection? दिवाली पर कार खरीदने से पहले जान लें ये बात
सम्बंधित ख़बरें
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
यह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Ashadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
क्या है D2D टेक्नोलॉजी?
डायरेक्ट टू डिवाइस कनेक्टिविटी एक क्रांतिकारी तकनीक है, जो कि मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच और यहां तक कि कार में सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के तहत कनेक्टिविटी करेगी। इसके तहत व्यक्ति डिवाइस कम्युनिकेशन दोनों तरीकों से डिजाइन कर रहा है, जो किसी भी लोकेशन पर काम कर सकती है।
मोबाइल टावर या वाइड कनेक्शन की नहीं जरूरत
डायरेक्ट टू डिवाइस सेवा की बात की जाए तो यह कम्युनिकेशन डिवाइस मोबाइल टावर या फिर वाइड कनेक्शन से सीधा कनेक्ट नहीं करती है। यह सेटेलाइट फोन से सीधा कनेक्ट करती है और आपको इस तकनीक का फायदा देती है, जो स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच या फिर स्मार्ट गैजेट के लिए जरूरी है।
ये भी पढ़े: 5G कनेक्टिविटी के बाद भी स्लो चलता है इंटरनेट? इस तरीके से परेशानी कर सकते है दूर
BSNL और Viasat का ट्रायल
नई टेक्नोलॉजी के ट्रायल की बात करें तो BSNL और Viasat ने Non-Terrestrial Network (NTN) कनेक्टिविटी का उपयोग करते हुए एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर टू-वे मैसेजिंग और SOS मैसेजिंग का परीक्षण कर लिया है। इसमें 36,000 किलोमीटर दूर तक सेटेलाइट के माध्यम से फोन कॉल हो रहे हैं। D2D टेक्नोलॉजी का ट्रायल दिल्ली में चल रहा है, जो 8वें इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2024) में किया गया है।
