5G कनेक्टिविटी के बाद भी स्लो चलता है इंटरनेट? इस तरीके से परेशानी कर सकते है दूर

5G इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आपके फोन की स्पीड काफी स्लो है। स्लो इंटरनेट को कंपनी की गलती नहीं फोन की दिक्कत भी माना जा सकता है।
5G internet
5G का इस्तेमाल बढ़ गय है लेकिन कई कारणों से भी आपके फोन का डेटा परेशानी कर सकता है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. आप भी आज के जमाने का 5G इस्तेमाल करते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी आपके फोन की स्पीड काफी स्लो है। जिस वजह से आपको दिक्कत का पता नहीं चलता और आप उस स्लो इंटरनेट को कंपनी की गलती मानते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ चीजें बताएंगे, जिससे आप अपने फोन में देख कर पता कर सकते हैं कि 5G की स्पीड आपके फोन में काम क्यों चल रही है।

हो सकती है यह दिक्कत

  1. कई बार फोन में काफी ज्यादा स्टोरेज और कैशे भर जाते हैं, जिससे स्टोरेज की दिक्कत तो होती है, लेकिन इंटरनेट स्पीड पर भी इसका असर पड़ता है। ऐसे में सलाह है कि आप अपनी स्टोरेज में मौजूद कैशे को क्लियर करें।
  2. इंटरनेट स्लो चलने की वजह फोन की सेटिंग भी हो सकती है। ऐसे में नेटवर्क सेटिंग को रिसेट जरूर करें। सेटिंग रिसेट करने से भी फोन सही चलने लगता है।
  3. फोन में चलने वाले बैकग्राउंड ऐप्स आपके फोन के डेटा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इंटरनेट स्लो चलता है। आप यह कर सकते हैं कि बैकग्राउंड में मौजूद सभी ऐप्स को रिमूव करें, जिससे आप आसानी से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें।
  4. अगर आपके पास भी लिमिटेड मोबाइल डेटा है, तो ऐप स्टोर में जाएं और सेटिंग्स में जाकर ऑटो अपडेट ऑप्शन को बंद कर दें।
  5. ऐसा भी होता है कि पुराने सॉफ्टवेयर की वजह से फोन में स्लो इंटरनेट की दिक्कत आ जाती है। ऐसे में फोन की सेटिंग में जाकर अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट जरूर करें और अपडेट आने पर उसका ध्यान भी रखें।
  6. फोन की सेटिंग में जाकर आप इंटरनेट टाइप को भी चुन सकते हैं। आपका फोन सेटिंग 3G, 4G, 5G जैसे ऑप्शंस देता है। जिसमें अगर 4G पर आपकी सेटिंग होगी, तो 5G नहीं चल पाएगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com