Ayushman Card: अब हर जरूरतमंद को मिलेगा 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का लाभ, जानिए आवेदन प्रक्रिया
Ayushman Bharat Scheme Rules: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), जो देश के गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है।
- Written By: सिमरन सिंह
आयुष्मान भारत योजना (सौ. Design)
Ayushman Card Limit Renew: भारत सरकार और राज्य सरकारें नागरिकों के कल्याण के लिए समय-समय पर कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाती रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY), जो देश के गरीब, जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान करती है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है, जिसके जरिए वे 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करवा सकते हैं।
क्या है आयुष्मान भारत योजना?
आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य समाज के उन वर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना है, जिनके पास महंगे इलाज का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं है। इस योजना के तहत पंजीकृत लाभार्थियों को देशभर के सरकारी और पंजीकृत निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले आपकी पात्रता जांची जाती है। यदि आप पात्र पाए जाते हैं, तभी आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पात्रता जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सम्बंधित ख़बरें
अब उंगलियों की नहीं पड़ेगी जरूरत, जीभ और सिर के इशारों से चलेगा स्मार्टफोन, लॉन्च हुआ अनोखा MouthPad
अब बच्चा कहा है चुटकियों में चलेगा पता, लाइव लोकेशन, वीडियो कॉल और SOS के साथ आया boAt Watch
फोन का डेटा बचाना पड़ा भारी, एयरपोर्ट पर GrapheneOS यूजर गिरफ्तार, क्या अब प्राइवेसी भी बन गई है जुर्म?
अब बच्चों को AI चैटबॉट का आदी बनाना पड़ेगा भारी, अमेरिकी संसद में पेश हुआ Addictive Design Act
स्टेप 1:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2:
यहां आपको ‘Am I Eligible’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी जैसे राज्य, मोबाइल नंबर या राशन कार्ड नंबर आदि भरें। सारी जानकारी सबमिट करने के बाद आपको यह पता चल जाएगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं।
ये भी पढ़े: Meta ने किया बड़ा ऐलान: बंद होने जा रहा है Messenger का डेस्कटॉप वर्जन, जानिए पूरी डिटेल
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका
अगर आप पात्र हैं, तो आप तीन तरीकों से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट या आयुष्मान एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन।
- नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर कार्ड बनवाना।
- अस्पताल के हेल्प डेस्क से भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं।
सीएससी सेंटर पर आपकी पात्रता जांचने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है और कुछ समय में आपका आयुष्मान कार्ड बनकर तैयार हो जाता है।
क्या है आयुष्मान कार्ड का फायदा?
- आयुष्मान कार्ड धारक को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलता है।
- यह इलाज किसी भी पंजीकृत सरकारी या निजी अस्पताल में करवाया जा सकता है।
- इसमें बड़ी सर्जरी, ऑपरेशन, दवाइयां और अस्पताल में भर्ती होने का खर्च शामिल होता है।
